
जेल में बंद इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार लाहौर में हुए किडनैप, पाक मीडिया का दावा
AajTak
पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पड़ोसी मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का कथित तौर पर पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पड़ोसी मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का कथित तौर पर पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
काहना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर के अनुसार, गुलाम शब्बीर, जो इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई हैं, का दो दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे. पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
इस्लामाबाद जा रहे थे शब्बीर
उनके बेटे बिलाल ने यह एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने आवास से निकले थे और इस्लामाबाद जा रहे थे. फिलहाल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है.
पीटीआई की नींव रखने वाले 71 साल के इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान अपने ऊपर लगे करीब 200 मामलों में से कुछ में दोषी ठहराए जा चुके हैं.
जेल में इमरान को मिल रहीं बेतहाशा सुविधाएं

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









