
जिनेलिगुडा के जंगल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों की गोली से मारा गया माओवादी, एक पुलिसकर्मी घायल
AajTak
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों ने मलकानगिरी जिले के जंगल के माध्यम से ओडिशा में माओवादियों की एंट्री रोकने के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई.
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के पास जिनेलिगुडा जंगल में सुरक्षा बलों और लाल विद्रोहियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक माओवादी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. इस सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार की रात सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों ने मलकानगिरी जिले के जंगल के माध्यम से ओडिशा में माओवादियों की एंट्री रोकने के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तलाशी अभियान के दौरान दो माओवादियों को जंगल से गिरफ्तार भी किया गया. जबकि एक माओवादी पुलिस की गोली लगने से मारा गया. अफसर ने बताया कि मृतक माओवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान दमरू बदनायक के रूप में हुई है, जिसे मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि दो घंटे तक गोलीबारी चलती रही. बाद में पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. तब नक्सली की लाश मिली.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












