
जापान से टैरिफ कम करने पर मजबूर हुए थे ट्रंप, क्या भारत पर भी लेना पड़ेगा यू-टर्न?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की पुष्टि की है. यह फैसला अप्रैल में घोषित 26% रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद लिया गया है. ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर अधिक शुल्क लगाने का आरोप लगाया है. जापान के साथ भी पहले 25% टैरिफ की चेतावनी दी गई थी, लेकिन डील 15% पर तय हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की डेडलाइन 1 अगस्त बरकरार रखी है, जिसका ऐलान उन्होंने अप्रैल महीने में कर दिया था. उन्होंने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत को 25 फीसदी टैरिफ देना होगा. हालांकि, व्हाइट हाउस की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है. यह ठीक वैसा ही जैसा उन्होंने जापान के साथ किया था - जहां पहले 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान तो किया लेकिन यू-टर्न लेकर डील 15 फीसदी पर फाइनल की.
गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-जापान समेत दर्जनों देशों पर अप्रैल महीने में टैरिफ का ऐलान किया था. हालांकि, इसे उन्होंने बाद में 90 दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया था. इसके तहत ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया था तो जापान पर 24 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. भारत के साथ अब तक ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी, लेकिन ट्रंप के ऐलान पर भारत का कहना है कि जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: 'देश के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे...', ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया
भारत पर टैरिफ और धमकियां...
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाले सामानों पर 26% "डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ" लगाने का ऐलान किया था. यह कदम उन कई देशों को लक्षित करते हुए उठाया गया था जिन पर अमेरिका ने व्यापार असंतुलन का आरोप लगाया था. ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने और गैर-आर्थिक व्यापार बाधाओं का आरोप लगाया था.
इसके बाद 9 अप्रैल 2025 को ट्रंप प्रशासन ने सभी देश-विशेष टैरिफ (जो बेसलाइन 10% टैरिफ से अधिक थे) पर 90 दिनों की अस्थायी रोक लगा दी थी, जिससे भारत समेत कई देशों को थोड़ी राहत मिली.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










