
जापान में 7.1 की तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप, कुछ इलाकों में नुकसान की खबर
AajTak
जापान के फुकुशिमा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक में महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही. जानकारी के मुताबिक, शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों के आसपास लोगों को ना जाने की सलाह दी गई है क्योंकि आफ्टरशॉक्स जारी रह सकते हैं.
जापान के फुकुशिमा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबर है. बताया जा रहा है कि भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक में महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही. I did not have the calm to record video during the shaking myself... just jumped out of bed to find a safer place away from my wall hanging and contemplated putting on shoes and a jacket. Some really have their phones on them at all times. Glad he was safe. https://t.co/Xjv1NC689Y An earthquake of magnitude 7.0 hit 90 km east-northeast of Namie, Japan: United States Geological Survey (USGS) अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों के आसपास लोगों को ना जाने की सलाह दी गई है क्योंकि आफ्टरशॉक्स जारी रह सकते हैं. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी दी है कि नामेई के उत्तर-पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर करीब 7.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था. ये भूकंप का खतरनाक स्तर है.
इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








