
जापान के PM किशिदा का आज से दो दिवसीय भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया और कहा- मैं भारत का दौरा करने जा रहा हूं और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा. इस साल जापान G7 की अध्यक्षता करेगा और भारत G20 की अध्यक्षता करेगा. मैं उस भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान करना चाहता हूं.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज (सोमवार) से दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं. वे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. किशिदा यहां क्वाड शिखर सम्मेलन, जी-20 और जी-7 के एजेंडे को लेकर बातचीत करेंगे. फुमियो 21 मार्च को वापस जापान के लिए रवाना हो जाएंगे. उनकी इस यात्रा को बेहद खास माना जा रहा है. किशिदा 20 मार्च को सुषमा स्वराज संस्थान में द्विपक्षीय संबंधों पर व्याख्यान देंगे.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया और कहा- मैं भारत का दौरा करने जा रहा हूं और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा. इस साल जापान G7 की अध्यक्षता करेगा और भारत G20 की अध्यक्षता करेगा. मैं उस भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान करना चाहता हूं जो हमारे दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को हल करने और हमारी विशेष सामरिक वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने में निभानी चाहिए.
हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन
बता दें कि जापान 19 मई को किशिदा के निर्वाचन क्षेत्र हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे. मोदी उसी महीने सिडनी में होने वाले QUAD समिट में भी शामिल होंगे. नई दिल्ली इस साल सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ 4 जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
इन मसलों पर होगी चर्चा
फिलहाल, नई दिल्ली में पीएम मोदी और पीएम किशिदा के बीच मीटिंग में जी-7, क्वाड और जी-20 शिखर सम्मेलन पर चर्चा होगी. दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर भी बात कर सकते हैं. जापान युद्ध के कारण रूस पर सख्त रुख अपनाए हुए है और पश्चिमी देशों की तरह प्रतिबंध लगाए हुए है. जबकि भारत, रूस विरोधी रुख अपनाए बिना युद्ध को समाप्त करवाना चाहता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








