
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गई गोली, भाषण के दौरान हमलावर ने की फायरिंग
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हमला हुआ है. उनको गोली मारी गई है. इस हमले में उनके जख्मी होने की खबरें हैं.
Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है. उनको गोली मारी गई है. गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था.
शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. तब वह भाषण दे रहे थे. अचानक से आबे नीचे गिर गये. उनको शरीर से खून भी निकल रहा था. शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी. फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी अब सामने आने लगे हैं. इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है.
WATCH: Bystanders rush to help former Japanese Prime Minister Shinzo Abe after he is shotpic.twitter.com/vgk7fn323p
शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था. वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे.
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं. कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








