
जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को मिला 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार, 'परमाणु मुक्त दुनिया' के लिए करता है काम
AajTak
जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है. यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करता है.
जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को 2024 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करता है. निहोन हिडानक्यो एक एनजीओ है, जिसका प्रयास दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कराना है. इसके लिए यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले की भयावहता को उदाहरण के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है और इसके माध्यम से यह समझाने की कोशिश करता है कि दुनिया में परमाणु हथियारों का दोबारा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाना चाहिए.
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने एक बयान में कहा, 'वर्ष 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिनदाक्यो को दिया गया है. यह संस्था परमाणु मुक्त दुनिया की वकालत करती है और हिरोशिमा व नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करती है. निहोन हिनदाक्यो हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों के माध्यम से दुनिया को यह समझाने की कोशिश करती है कि दोबारा कहीं भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल क्यों नहीं होना चाहिए.'
निहोन हिडानक्यो की स्थापना 1956 में हुई थी. यह जापान में परमाणु बम हमलों में बचे लोगों की देखभाल करने वाला सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली संगठन है. इसका लक्ष्य परमाणु हथियारों के विनाशकारी परिणामों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है और यह संस्था करीब सात दशकों से सफलतापूर्वक अपने मिशन को लेकर आगे बढ़ रही है. दुनिया भर में व्यापक संघर्ष के बीच, नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि यह पुरस्कार 'परमाणु निषेध' नामक मानदंड को कायम रखने का प्रतीक है. नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा, 'मानव इतिहास के इस क्षण में, हमें खुद को याद दिलाना जरूरी है कि परमाणु हथियार क्या हैं. दुनिया में अब तक देखे गए सबसे विनाशकारी हथियार.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







