
जानें कौन हैं भारतवंशी लिसा नंदी, जिन्हें प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिए अहम मंत्रालय
AajTak
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया. उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली भारतीय मूल की लिसा नंदी को प्रधानमंत्री ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया है.
आम चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया. उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भारी मतों से चुनाव जीतने वाली भारतीय मूल की लिसा नंदी को स्टारमर ने अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री बनाया है.
44 वर्षीय लीसा नंदी जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में अंतिम 3 दावेदारों में से एक थीं, जहां उनका मुकाबला स्टारमर और एक अन्य उम्मीदवार से था, तब से उनकी शैडो कैबिनेट में सेवा कर रही हैं. वह अब लुसी फ्रेजर से संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेंगी जो ऋषि सुनक की उन मंत्रियों में शामिल थीं जिन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.
चुनाव जीतने के बाद दिया था ये भाषण
चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को ग्रेटर मैनचेस्टर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नंदी ने कहा, 'जो लोग घिनौनी, घृणास्पद, नस्लवादी राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों को मैं कहना चाहती हूं कि विगन का इतिहास वर्किंग क्लास के लोगों से जुड़ा हुआ है जिन्होंने 100 सालों से आपको और आपकी नफरत को हमारे शहर से बार-बार उखाड़ फेंका है.'
उन्होंने आगे कहा, "इस चुनाव परिणाम को अपने मार्चिंग ऑर्डर के रूप में लें. हम आपसे बेहतर शहर हैं. आपका यहां स्वागत नहीं है. आप अपनी घिनौनी विभाजनकारी बयानबाजी कहीं और कर सकते हैं क्योंकि हमें काम करना है."
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की जनता को लेबर पार्टी से क्या उम्मीदें, कंजरवेटिव पार्टी के खिलाफ क्यों आया जनादेश?

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







