
जानिए कौन हैं पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल, जिन पर अमेरिका में चाकू से हुआ है हमला
AajTak
पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल अमेरिका में चाकू से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हमला उस समय हुआ जब वह जिम में थे. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.
पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल पर अमेरिका में चाकू से हमला हुआ है. इस हमले में धालीवाल गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. खबर के मुताबिक, 'एक कुडी पंजाब दी' के अभिनेता धालीवाल पर यह हमला उस समय हुआ जब वह जिम में कसरत कर रहे थे. हमले की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर हो गई. हमले का एक वीडियो भी अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. धालीवाल की एक फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथों और शरीर पर पट्टियां लगी हुई नजर आ रही है. हमले की यह घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
अमन धालीवाल कौन है? अमन धालीवाल एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से पंजाबी सिनेमा में काम करते हैं. वह पंजाबी फिल्मों जैसे 'इक कुड़ी पंजाब दी', 'अज दे रांझे' और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अमन पंजाबी फिल्मों के अलावा जोधा अकबर और बिग ब्रदर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा अमन धालीवाल इश्क का रंग सफ़ेद, पोरस और विघ्नहर्ता गणेश जैसे टीवी सीरियलों में भी काम कर चुके हैं.
पंजाब के मनसा से रखते हैं ताल्लुक
जिन लोगों को अमन धालीवाल के बारे में जानकारी नहीं हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अमन मिठू सिंहऔर गुरतेज कौर धालीवाल के बेटे हैं. उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दिन मनसा, पंजाब में बिताए. अमेरिका में हुए इस हमले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह अभी बोल पाने में असमर्थ हैं इसलिए वो किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं.मैं जल्द ही सबसे बात करूंगा, फिलहाल पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं.
अमन धालीवाल की शैक्षिक योग्यता अमन धालीवाल मेडिकल में पढ़ाई की है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज से रेडियोलॉजी में स्नातक और अस्पताल प्रशासन में स्नातकोत्तर किया है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








