
जर्मनी में अफगानियों ने पाकिस्तानी कंसुलेट पर किया हमला, झंडा उतारकर जलाने की कोशिश- VIDEO
AajTak
जर्मनी में पाकिस्तानी कंसुलेट पर कथित रूप से अफगान नागरिकों ने हमला कर दिया. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कंसुलेट पर लगे झंडे को उतार रहे हैं और कथित रूप से उसे जलाने की कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उनपर तत्काल कार्रवाई की जाए.
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में पाकिस्तानी कंसुलेट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि वे अफगान नागरिक हैं. हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग कंसुलेट पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतार रहे हैं और अफगानी झंडा लगा रहे हैं.
पाकिस्तानी सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है, जिसने इसे "चरमपंथियों के गिरोह" द्वारा की गई कार्रवाई बताया और जर्मन अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करें.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने इजरायली PM नेतन्याहू को घोषित किया 'आतंकवादी', देखें दुनिया की बड़ी खबरें
पाकिस्तानी झंडे को जलाने की कोशिश
सामने आए घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी कंसुलेट के पास भारी भीड़ जमा है. वे नारेबाजी कर रहे हैं. उनमें एक शख्स कंसुलेट के बाहर लगे झंडे को उतार देता है. इतने में वहां एक शख्स आकर उसे भगाने की कोशिश करता है. इस बीच प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी झंडे को जलाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान का पुराना झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने कंसुलेट पर हमले की निंदा की

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








