
जयशंकर की झिड़की के बाद कनाडा ने लिया ये एक्शन
AajTak
भारत लगातार कनाडा से कहता रहा है कि वो भारत विरोधी तत्वों को अपनी जमीन से ऑपरेट न करने दे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि कनाडा में आतंकियों, अपराधियों और तस्करों का समूह मिलकर काम कर रहा है. उनकी इस टिप्पणी के बाद कनाडा ने कुछ सिख युवाओं पर कार्रवाई की है.
भारत से तनाव के बीच कनाडा ने ब्रैम्पटन शहर के कुछ सिख युवाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. स्थानीय पुलिस ने हथियार रखने के जुर्म में 8 सिख युवाओं को गिरफ्तार किया है. कनाडा ने सिख युवाओं पर यह कार्रवाई विदेश मंत्री एस जसशंकर की उस टिप्पणी के बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कनाडा में अपराधी, आतंकी और तस्कर एक साथ मिलकर ऑपरेट कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सिख युवाओं की गिरफ्तारियों से संकेत मिलता है कि कनाडा अब इस तरह की गलती करने वाले लोगों पर सख्ती दिखाने के लिए तैयार है.
एक सूत्र ने न्यूज वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'गिरफ्तार किए गए सभी आठ युवा सिख हैं और उनके पास हथियार मिले हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वो खालिस्तान समर्थक हैं.'
कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बड़ी संख्या में सिख आबादी रहती है. शहर में गोलीबारी की खबरें सामने आने के बाद सिख युवाओं की गिरफ्तारी हुई है. तलाशी अभियान से पता चला कि उनके पास हथियार भी थे.
गुरुद्वारे ने दी युवाओं के बारे में जानकारी
गिरफ्तार सिख युवाओं के बारे के बारे में जानकारी एक स्थानीय गुरुद्वारे से मिली जिसके मुताबिक, सभी की उम्र 19 से 26 साल के बीच है. युवाओं पर प्रतिबंधित हथियारों को रखने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि वो ड्रग्स और अवैध हथियार गिरोह का हिस्सा हैं.
भारत बार-बार कहता रहा है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों पर कार्रवाई करे लेकिन कनाडा अब तक इन मामलों पर चुप ही रहा है. लेकिन अब सिख युवाओं पर कार्रवाई की यह खबर सामने आई है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








