
जम्मू कश्मीर : श्रीनगर के बाहर CRPF की टीम पर आतंकी हमला, जवान शहीद
NDTV India
श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में हुए आतंकी हमलों में जहां एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए. कश्मीर के आईजी पुलिस, विजय कुमार ने कहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा (LeT) हमले में शामिल था.
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार को हुए आतंकी हमलों में जहां एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जिसमें एक जवान की हालत गंभीर है.












