
जमीनी विवाद में बेटे ने पिता और सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी अरेस्ट
AajTak
औरैया में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रमाकांत के पिता ने दो शादी की थी. यह रमाकांत की सौतेली मां थी. पिता ने दो सौतेले भाइयों के नाम जमीन कर दी थी. जबकि उसका भी अधिकार बनता था. इससे गुस्साए रमाकांत ने इस वारदात को अंजाम दिया.
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 14 सितंबर की रात कुल्हाड़ी छुपाकर रख दी थी और 15 की सुबह उसने जमीनी विवाद में माता-पिता की बेहरमी से हत्या कर दी. पुलिस ने शव के पास में मिली कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया था. साथ ही 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था.
जमीनी विवाद में बेटे ने माता-पिता को कुल्हाड़ी से काटा
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रमाकांत के पिता ने दो शादी की थी. यह रमाकांत की सौतेली मां थी. पिता ने दो सौतेले भाइयों के नाम जमीन कर दी थी. जबकि उसका भी अधिकार बनता था लेकिन पिता ने उसे कुछ नहीं दिया था.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया
इसके अलावा पिता श्याम लाल ने कुछ समय पहले 40 लाख रुपये का प्लॉट भी खरीदा था. उसमें से भी रमाकांत को कुछ नहीं मिला था. इससे गुस्साए रमाकांत ने 14 सिंतबर को माता-पिता की हत्या की योजना बनाई और घर में कुल्हाड़ी छुपा दी. इसके बाद मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया. मृतक श्याम लाल की पहली पत्नी के 6 बच्चे थे. जिसमें तीन बेटे और तीन बेटियां थीं. लेकिन उसने सारी जमीन दूसरी पत्नी के बच्चों को नाम कर दी थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







