
जब व्हील-चेयर पर बैठी एक्ट्रेस को बचाने के लिए आग में कूदे अमिताभ बच्चन, जान की लगाई बाजी
AajTak
2014 में तबस्सुम दूरदर्शन पर खुद का एक इंटरव्यू शो कंडक्ट किया करती थीं. इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे अमिताभ ने उनकी जान बचाई थी. भयंकर आग लगी थी लेकिन एक्टर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्हें बचाया था.
अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में तो कई स्टंट्स किए होंगे. कभी ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाई, पानी के अंदर बिना किसी सुविधा के जाना या फिर हवा में लटकना. फिल्मों में तो अक्सर ही हीरो ऐसे एक्शन सीन्स करता रहता है. लेकिन बिग बी सिर्फ रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ होरी भी रहे हैं. आमिताभ ने असल में आग में चलकर एक्ट्रेस की जान बचाई है. वो बेखौफ रहे हैं, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. इस बात का खुलासा खुद उस वेटरन एक्ट्रेस ने किया था. और वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तबस्सुम थीं.
जान पर खेल गए बिग बी
2014 में तबस्सुम दूरदर्शन पर खुद का एक इंटरव्यू शो कंडक्ट किया करती थीं. इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे अमिताभ ने उनकी जान बचाई थी. भयंकर आग लगी थी लेकिन एक्टर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्हें बचाया था. तबस्सुम ने अमिताभ के साथ कई स्टेज शोज किए हैं. लेकिन एक बार मुंबई में शो के दौरान आग लग गई थी.
तबस्सुम ने बताया था- ये मुंबई में शानमुखनंदा हॉल में थे हम लोग, वहां आग लग गई थी. मैं व्हील चेयर पर बैठी और शो कर रही थी, क्योंकि मेरा एक्सीडेंट हुआ था तो मेरा पैर टूट गया था. लेकिन अचानक से वहां जबरदस्त आग लग गई थी. सब लोग जान बचाने के लिए भागने लगे थे. भगदड़ मच गई थी. मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी. कोई जवाब नहीं दे रहा था. कोई नहीं आ रहा था. सब अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे. तभी अमितजी आए. वो मुझे एक सुरक्षित स्थान पर ले गए, आज मैं उन्हीं की वजह से जिंदा हूं.
तबस्सुम ने 1972 में फूल खिले हैं गुलशन गुलशन को होस्ट करना शुरू किया था और 21 साल तक यह शो करती रहीं थी. तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रहीं. हालांकि 78 साल की उम्र में इस जानी-मानी अदाकारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











