
जब पायलट ने नदी में करवाई विमान की क्रैश लैंडिंग, 35 सेकंड लेट होते तो चली जाती 155 लोगों की जान
AajTak
कहानी अमेरिका के उन दो पायलट की जिन्होंने अपनी सूझबूझ से न केवल प्लेन हादसे को रोका. बल्कि, उसकी नदी में ही सफल लैंडिंग भी करवाई और विमान में सवार 155 लोगों की जान भी बचाई. तो क्या था ये पूरा मामला चलिए जानते हैं विस्तार से...
15 जनवरी 2009... शाम की तीन बजकर 24 मिनट पर यूएस एयरवेज 1549 (एयरबस A320) की फ्लाइट ने न्यूयॉर्क सिटी से नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट एंड सिएटल (Charlotte and Seattle) जाने के लिए उड़ान भरी. इस प्लेन में कुल 150 पैसेंजर्स और पांच क्रू मेंबर्स सवार थे.
इस प्लेन को पायलट चेस्ली सुलेनबर्गर (Chesley Sullenberger) उड़ा रहे थे. जबकि, उनका साथ दे रहे थे फर्स्ट ऑफिसर जेफरी स्काइल्स (Jeffrey Skiles). ये दोनों काफी अनुभवी पायलट थे. चेस्ली पहले अमेरिकन एयरफोर्स में पायलट रह चुके थे. उनके पास 15 हजार 663 से ज्यादा फ्लाइट आवर्स का एक्सपीरिएंस था. वहीं, जेफरी भी के पास भी 15 हजार 600 फ्लाइट आवर्स का एक्सपीरिएंस था.
डेली मेल के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह फ्लाइट 2800 फीट की ऊंचाई पर जा पहुंचा. विमान अपने सफर की ओर आगे बढ़ता जा रहा था. तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसे देख दोनों ही पायलट को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. कनाडा गीज (Canada geese) नामक पक्षियों का झुंड अचानक प्लेन के आगे आ गया.
प्लेन के इंजन में फंस गए पक्षी बता दें, विमान जब आसमान में उड़ता है तो उसका इंजन हवा में थ्रस्ट पैदा करने के लिए सामने की हवा को अपने पीछे की ओर धकेलता है. इसलिए प्लेन के सामने आया पक्षियों का झुंड पीछे की ओर जाने लगा. इस कारण कई पक्षी हवा के साथ प्लेन के इंजन में फंस गए. जिस कारण प्लेन के दोनों इंजन जाम हो गए. और उसके टर्बोफैन ने काम करना बंद कर दिया.
उसके ठीक बाद विमान में एक धमाका हुआ. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा प्लेन हिल गया. विमान में बैठे यात्री घबराने लगे. चीख-पुकार मच गई. लेकिन क्रू मेंबर्स ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की. इंजन डेड हो जाने के कारण अब प्लेन हवा में ग्लाइड करने लगा. जिस कारण दोनों पायलट परेशान हो गए. वे लगातार इंजन को रीस्टार्ट करने की कोशिश करने लगे. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इंजन रीस्टार्ट नहीं हुआ.
पायलट ने किया ATC से संपर्क इसके बाद प्लेन धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा. पायलट चेस्ली ने तुरंत ATC को इसकी सूचना दी. उन्होंने कहा कि वे वापस लागोर्डिया एयरपोर्ट (LaGuardia Airport) आना चाहते हैं. कंट्रोलर के पास जैसे ही यह मैसेज पहुंचा, उन्होंने तुरंत लैंडिंग की परमिशन दे दी. पायलट को जानकारी दी कि वे एयरपोर्ट के 31 नंबर रनवे पर विमान को लैंड करवाएं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








