
जब पति को वफादारी साबित करने के लिए नूतन ने संजीव कपूर को मारा था थप्पड़
AajTak
लेजेंडरी एक्टर संजीव कुमार की भतीजी ने खुलासा किया है कि एक्टर का अफेयर शादीशुदा एक्ट्रेस नूतन संग था. लेकिन वो अपने रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते थे, क्योंकि इससे बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो सकता था.
बॉलीवुड में दो सितारों के बीच अफेयर की चर्चा बड़ी आम बात है. ये सिलसिला शुरुआत से ही चला आ रहा है. राज कपूर-नगरिस, दिलीप कुमार-मधुबाला, अमिताभ-रेखा, ये वो नाम हैं जिनके अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरी. इन्हीं में एक्टर संजीव कुमार और एक्ट्रेस नूतन बहल का भी नाम सामने आता है.
संजीव कुमार और नूतन के रिश्ते पर क्या बोलीं एक्टर की भतीजी?
संजीव कुमार और नूतन के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब एक्ट्रेस पहले से ही शादीशुदा थीं. उनकी शादी रजनीश बहल से हुई थी, जो इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर थे. हाल ही में संजीव कुमार की भतीजी जिगना शाह और लेखक हनीफ जवेरी विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक्टर के अफेयर से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है.
जिगना शाह और हनीफ जवेरी ने बताया कि संजीव कुमार और नूतन का अफेयर 1970 में आई फिल्म 'देवी' से शुरू हुआ था. यहां तक, दोनों के बीच डायरेक्टर मधुसूदन राव ने एक ब्रिज बनने का काम किया था. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया. उन्होंने बताया, 'उनका रिश्ता इतनी आसानी से खत्म नहीं हुआ था. संजीव कुमार की बहन ने बताया था कि नूतन जी ने पूरी क्रू के सामने थप्पड़ मारा था.'
'घटना से एक दिन पहले, संजीव कुमार को पता चला कि मिस्टर और मिसेज नूतन घर पर झगड़ा कर रहे हैं. इसलिए, उन्होंने उनके पति रजनीश बहल को फोन किया और उन्हें शांत करने की कोशिश की. लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया और नूतन के पति और भी ज्यादा नाराज हो गए. संजीव कुमार ने बड़ा दिल रखकर ऐसा किया, लेकिन नूतन के पति भड़क गए. अगले दिन, अपने पति को ये साबित करने के लिए कि उनका संजीव कुमार के साथ कोई अफेयर नहीं है, वो सेट पर आईं और सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया.'
नूतन ने मारा था थप्पड़, मीडिया को नहीं पड़ने दी भनक

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










