
जंग के मैदान में हमास के उखड़ रहे कदम, उसके बाद कौन चलाएगा गाजा? अरब देशों के सामने आया ये प्रस्ताव
AajTak
इजरायल और हमास के बीच 39 दिन से भीषण जंग जारी है. इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमलों और ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए भारी तबाही मचाई है. इजरायली हमलों में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
हमास के खात्मे के लिए इजरायल के गाजा पट्टी पर हमले लगातार जारी हैं. इजरायली सेना ने हमास के प्रभाव वाले तमाम इलाकों पर भी कब्जा कर लिया है. इजरायली सेना के सामने हमास के लड़ाके कहीं टिकते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि इजरायल और हमास के बीच जंग खत्म होने के बाद गाजा पट्टी में प्रशासन कौन चलाएगा? यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने 'गाजा को कैसे चलाया जाना चाहिए' इसे लेकर एक प्रस्ताव भी पेश किया. उन्होंने अरब देशों से भविष्य के फिलिस्तीनी प्रशासन में बड़ी भूमिका निभाने की अपील भी की.
बोरेल इस सप्ताह के अंत में इजरायल, फिलिस्तीनी क्षेत्रों और पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा, युद्ध के बाद क्या होगा, इसके बारे में सोचना अहम है, भले ही लड़ाई उग्र हो. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का एक टिकाऊ समाधान बनाने में "राजनीतिक और नैतिक रूप से" विफल रहा है और अब दो-राज्य समाधान खोजने के प्रयासों को तेज करने का समय आ गया है.
ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोरेल ने अपने प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए गाजा से फिलिस्तीनियों के किसी भी जबरन विस्थापन, इजरायली सेना द्वारा स्थायी कब्जे, गाजा के आकार में किसी भी बदलाव और हमास की वापसी के लिए ना कहा.
उन्होंने कहा, गाजा को चलाने के लिए फिलिस्तीनी प्राधिकरण होना चाहिए. यह वर्तमान फिलिस्तीनी प्राधिकरण का प्रबलित संस्करण हो सकता है. इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा द्वारा परिभाषित और तय किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अरब देशों को इस फिलिस्तीनी प्राधिकरण का समर्थन करने में और अधिक मजबूती से शामिल होना होगा और यूरोपीय संघ को भी इस क्षेत्र में, विशेष रूप से फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण में और अधिक शामिल होना चाहिए.
बोरेल ने कहा, अरब राज्यों की मजबूत प्रतिबद्धता के बिना कोई समाधान नहीं होगा, और इसे पैसे तक सीमित नहीं किया जा सकता. वे सिर्फ भौतिक पुनर्निर्माण के लिए भुगतान नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण में राजनीतिक योगदान होना चाहिए. बोरेल ने कहा, हम (यूरोपीय संघ) बहुत ज्यादा अनुपस्थित रहे हैं. हमने इस समस्या का समाधान संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया है, लेकिन यूरोप को और अधिक शामिल होना चाहिए.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









