
जंग के बीच तेल टैंकर को अमेरिका ने पार करा दी होर्मुज की खाड़ी, अचानक से गिरीं तेल की कीमतें
AajTak
अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी में तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराकर वैश्विक तेल सप्लाई जारी रखने का अहम कदम उठाया है. इस खबर के आने के तुरंत बाद तेल की कीमतों में भारी कमी आई है.
ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बीच तेल सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ता होर्मुज की खाड़ी बंद पड़ी है. इस बीच एक बड़ी अपडेट आ रही है कि अमेरिका ने ईरान के कंट्रोल वाले इस समुद्री रास्ते से एक तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराया है. होर्मुज की खाड़ी से टैंकर के पार होते ही तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है.
अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक बाजार तक तेल की सप्लाई जारी रखने के लिए अमेरिका ने ये काम किया है. और इस खबर के आते की तेल की कीमतों में करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है.
मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया था कि होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करें. ट्रंप के आदेश के बाद से ही यूएस नेवी ने होर्मुज की खाड़ी में अपना एस्कॉर्ट ऑपरेशन शुरू कर दिया.
ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब होर्मुज की खाड़ी बंद होने से वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. खाड़ी के बंद होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था दशकों के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. सोमवार को ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था. तेल की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी को अपने कब्जे में लेने की बात कही थी.
जहाजों की सुरक्षा के लिए होर्मुज की खाड़ी में तैनात यूएस नेवी
जहाजों को सुरक्षा देने के लिए होर्मुज की खाड़ी में यूएस नेवी के पांचवें बेड़े को तैनात कर दिया गया है. ट्रंप इसके जरिए ईरान को यह संदेश देने की भी कोशिश कर रहे हैं कि अब तेल टैंकरों को अमेरिका सुरक्षा दे रहा है और ईरान उन्हें रोकने की कोशिश न करे.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









