Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'चुप रहना विकल्प नहीं... कुछ न किया तो सब पछताएंगे', इजरायल के साथ जंग पर UNHRC में बोले ईरान के विदेश मंत्री

'चुप रहना विकल्प नहीं... कुछ न किया तो सब पछताएंगे', इजरायल के साथ जंग पर UNHRC में बोले ईरान के विदेश मंत्री

AajTak
Saturday, June 21, 2025 08:31:11 AM UTC

UNHRC में ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, 'हम पर बहुत बेरहम हमला हुआ है. यह बिल्कुल स्पष्ट है और इसे इजरायल या उसके समर्थकों की ओर से गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए. इजरायल की ये आक्रामकता किसी भी कानून या नैतिकता के हिसाब से सही नहीं ठहराई जा सकती.'

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 9वां दिन है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने इजरायल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 'यह जंग नाजायज है और हम पर जबरन थोपी गई है'. अब्बास अरागची ने अपने भाषण में ईरान को एक शांति पसंद देश बताया और कहा कि ईरान ने मानव सभ्यता, संस्कृति और नैतिकता में अहम योगदान दिया है. 

अरागची ने कहा, 'आज यह 10 करोड़ की आबादी वाला देश एक बड़े हमले का शिकार है. ये हमला उस शासन की ओर से किया जा रहा है जो पिछले दो साल से फिलिस्तीन में भयानक नरसंहार कर रहा है और अपने पड़ोसी देशों की जमीनों पर कब्जा जमाए हुए है. मैं आप सभी को आपकी कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी याद दिलाना चाहता हूं. मानवाधिकार परिषद के हर सदस्य और पर्यवेक्षक देश को इस गंभीर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: इजरायल से संघर्ष के बीच ईरान में भूकंप के दो झटकों से दहशत, क्या परमाणु गतिविधियों से है इसका संबंध?  'हम पर जबरदस्ती थोपी गई जंग'

उन्होंने कहा, 'इजरायल ने ईरान पर बिना किसी कारण के हमला किया है, जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का खुला उल्लंघन है और इस परिषद के सिद्धांतों के खिलाफ है. यह एक नाजायज और जबरदस्ती थोपी गई जंग है, जो 13 जून शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई. इजरायल ने हमारे सैनिकों, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और आम लोगों पर हमला किया. हमारे सैंकड़ों नागरिक मारे गए या घायल हुए. इजरायल ने रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और सार्वजनिक ढांचे पर हमले किए. हमारी शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया, जबकि ये IAEA की निगरानी में हैं और इन पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार पूरी तरह प्रतिबंधित है. इन पर हमला एक गंभीर युद्ध अपराध है और इससे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक रेडियोधर्मी रिसाव हो सकता है.'  'युद्ध को सही ठहराने वाला भी भागीदार'   अरागची ने कहा, 'ईरान, जो संयुक्त राष्ट्र का एक संस्थापक सदस्य है, उम्मीद करता है कि आप सभी न्याय, कानून और मानवता के मूल सिद्धांतों के पक्ष में खड़े होंगे. हम पर बहुत ही बेरहम हमला हुआ है. यह बात बिल्कुल साफ है और इसे इजरायल या उसके समर्थकों की ओर से गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए. इजरायल की ये आक्रामकता किसी भी कानून या नैतिकता के हिसाब से सही नहीं ठहराई जा सकती. अगर कोई इसे सही ठहराता है, तो वह भी इस अन्याय में भागीदार माना जाएगा. ईरान अपने ऊपर हुए इस बर्बर हमले के खिलाफ आत्मरक्षा कर रहा है. हम अपने देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह हमारा मूल अधिकार है, जिसे चार्टर के अनुच्छेद 51 में भी स्वीकार किया गया है.'   ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, 'शांति और कानून की रक्षा अब खतरे में है क्योंकि इजरायल ने ईरान पर गैरकानूनी हमला किया है. इजरायल युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून, जिसे पहले ही फिलिस्तीन में इजरायल के अत्याचारों ने कमजोर कर दिया है, अब और गंभीर खतरे में है क्योंकि इजरायल 1949 के जिनेवा समझौतों का उल्लंघन कर रहा है. स्विट्जरलैंड जिनेवा समझौतों का संरक्षक है और उसकी इस मामले में अहम जिम्मेदारी है. हर वह देश जो 1949 समझौतों का पक्षकार है, उसे खासकर उनके सामान्य अनुच्छेद 1 और 3 के तहत अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.'

यह भी पढ़ें: हिट लिस्ट बनाई, कमांड दिया और गेम फिनिश होने लगा ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स का... मोसाद का 'ऑपरेशन नार्निया'

'हमला तब हुआ जब हम एक राजनयिक प्रक्रिया में थे'

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
अमेरिका-इजऱायक से जंग के बीच ईरान ने भारत से क्या मांग लिया?

इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई हैं. ईरान ने भारत से कुछ खास दवाओं की भी मांग की है. इसके साथ ही कुछ मेडिकल उपकरणों की भी आपूर्ति मांगी गई है. इस पूरे मुद्दे पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत चल रही है.

ईरान के सिक्योरिटी चीफ पर हमला, देखें इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लरिजानी की मौत हो चुकी है. हालांकि, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने अली लरिजानी के मारे जाने का एलान किया है. देखें वीडियो.

इजरायल में भारी नुकसान के ईरान के दावों की क्या है सच्चाई, जानिए

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के जोरदार पलटवार से हैरान ट्रंप, देखें दुनिया आजतक

ईरान के जोरदार पलटवार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई कि ईरान इतने बड़े स्तर पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. सबसे बड़े विशेषज्ञों को भी ये अनुमान नहीं था कि ईरान पलटवार करेगा. देखें दुनिया आजतक.

ईरान में नौसेना मुख्यालय पर एयरस्ट्राइक, IDF ने जारी किया वीडियो

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

काबुल के अस्पताल में एयरस्ट्राइक में गई 400 की जान, रोते-बिलखते लोग; Video

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

काबुल में अस्पताल पर हमले को लेकर पाकिस्तान का क्या है दावा? देखें आज सुबह

काबुल के अस्पताल पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया है. इस हमले में 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि अभियान गजब-लिल-हक में उसने अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, कथित रूप से वो ठिकाने जहां से हमले किए जा रहे थे.

नेपाल को मिली पहली महिला ट्रांसजेंडर सांसद, पढ़ें- कैलाश से भूमिका बनने की पूरी कहानी

भूमिका श्रेष्ठ नेपाल की पहली महिला ट्रांसजेंडर सांसद बनी हैं. जन्म के समय वो लड़का थीं और उनका नाम कैलाश था. बाद में उन्होंने अपना नाम और रूप बदल लिया. अब भूमिका लैंगिक और यौनिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए संसद में आवाज उठाएंगी.

बगदाद में जिस होटल में रुकते हैं अमेरिकी डिप्लोमेट, वहां हमला; Video

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित एक होटल पर भी हमला हुआ है.

'ईरान में काम अधूरा मत छोड़ना, वरना...', डर के साये में जी रहे पांच खाड़ी देशों ने अब ट्रंप पर बनाया प्रेशर

ईरान ने खाड़ी देशों के एयरपोर्ट, बंदरगाहों और तेल सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. इसके बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को भी बंद कर दिया. ऐसे में पहले विरोध कर रहे खाड़ी देश, अब अमेरिका पर दबाव डाल रहे हैं कि वो इस जंग को बीच में न छोड़ें.

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला, हवा में ड्रोन इंटरसेप्ट; Video

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

अफगानिस्तान के अस्पताल पर बमबारी, पाक का इनकार...जारी किया ये वीडियो

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

झूठ बोल रहा पाकिस्तान... काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर ले ली 400 मरीजों-आम लोगों की जान

काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नशा मुक्ति अस्पताल तबाह हो गया. अफगानिस्तान के मुताबिक, 400 मौतें हुई हैं और 250 घायल हुए हैं. वहीं, पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमले के आरोपों को खारिज किया है.

'कच्चा तेल चाहिए तो...', रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है. रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर संपर्क करता है तो वह सस्ता तेल बेच सकता है.

'ये उनकी मूर्खता...', ईरान युद्ध में साथ ना देने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा था. अगर अमेरिका-इजरायल ईरान पर हमले नहीं करते तो परमाणु युद्ध होता. ट्रंप ने साथ ही NATO को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ ना देना NATO की बड़ी मूर्खता है. देखें वीडियो.

महायुद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

नाटो देशों की No-No से नाराज हुए ट्रंप, ईरान युद्ध में साथ न मिलने पर बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ न देने पर नाटो सहयोगियों तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका दूसरों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता है और जरूरत के समय सहयोगी उसका साथ नहीं देते.

अली लारीजानी को लेकर इजरायल का बड़ा दावा, देखें खबरदार

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

मैथ्यू वैनडाइक कौन है, अमेरिकी ‘वॉर एडिक्ट’ जो NIA की हिरासत में है?

छह यूक्रेनी भाड़े के लड़ाकों के साथ गिरफ्तार किया गया मैथ्यू वैनडाइक कोई साधारण शख्स नहीं है. उसे अक्सर CIA का एसेट कहा जाता है. हैरानी की बात यह भी है कि उसे कभी अल-कायदा से जुड़ा हुआ बताया गया. वैनडाइक एक खतरनाक किरदार है, जिसे वॉर करने की लत है.

'कामयाबी के नशे में थे ट्रंप', ईरान पर हमला कर पछता रहा अमेरिका! करीबी अधिकारियों ने कुबूला

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी हितों पर बड़े हमले कर रहा है. अमेरिका को अंदाजा भी नहीं था कि ईरान इस पैमाने पर जवाबी हमले करेगा. युद्ध के दो हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद अब अमेरिकी अधिकारियों ने युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है.

लारीजानी के मारे जाने पर इजरायल का पहला बयान- ईरान में जारी रहेगा मिलिट्री एक्शन

इजरायल ने ईरान पर अपने सैन्य हमले जारी रखने का ऐलान किया है. भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा कि जब तक ईरान की नीतियों या नेतृत्व में बदलाव नहीं होता, तब तक कोई नरमी नहीं होगी. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है और अभियान जारी रहेगा.

खामेनेई की हत्या और ईरान जंग से क्या हासिल हुआ? भारत में इजरायली राजदूत ने बताया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है. इजरायल ने आज दावा किया कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ पर हमला कर मार गिराया. इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहे. देखें वीडियो.

दंगल: CM ममता बनर्जी के आरोप में कितना दम, चुनाव आयोग ने TMC को घेर रहा?

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

शिवालिक के बाद भारत पहुंचा नंदा देवी, देश में अब 93 हजार मीट्रिक टन LPG

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

'कैसे भी कब्जा करूंगा...', ट्रंप ने धमकी दी और अंधेरे में डूबे लोग, ईरान के बाद अब इस देश की बारी!

ईरान जंग के बीच एक और देश पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका ने द्वीप देश क्यूबा का तेल बंद कर रखा है और किसी भी देश को उसे तेल सप्लाई करने नहीं दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने क्यूबा को बड़ी धमकी दी है जिससे नए जंग की आहट मानी जा रही है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us