
चीन में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता... कोई नुकसान नहीं
AajTak
भारतीय समयानुसार 16 मई की सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. हालांकि, इसमें जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले 12 मई को भी चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
चीन में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट करके बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. भारतीय समयानुसार 16 मई की सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. हालांकि, इसमें जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले 12 मई को भी चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग ऑटोनॉमस रीजन के ल्हाजे काउंटी में 12 मई की सुबह 5:11 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और पानी, बिजली, सड़क और संचार सहित अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के हवाले से बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका केंद्र 28.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.54 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था.
EQ of M: 4.5, On: 16/05/2025 06:29:51 IST, Lat: 25.05 N, Long: 99.72 E, Depth: 10 Km, Location: China. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/08mQNfOwyd
इससे पहले तुर्की में भी कल 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, भूकंप का प्रभाव तुर्की की राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया. इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. यह घटना ग्रीस के फ्राई के निकट बुधवार सुबह आए 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद हुई. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:51 बजे 78 किलोमीटर की गहराई पर आया था. भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा से लेकर इजरायल, लेबनान और जॉर्डन तक महसूस किए गए. भूकंप के आकार को देखते हुए, जिसका केंद्र ग्रीस के दक्षिण-पूर्व में समुद्र में था, स्थानीय अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









