
चीन ने PAK को दिया भरोसा, हाईजैकिंग के बाद सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पेशकश
AajTak
बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की एक सैन्य ट्रेन पर हमला कर 200 से अधिक नागरिकों को बंधक बना लिया है. चीन ने पाकिस्तान के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पेशकश की है. चीन ने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है. इससे अस्थिरता और अशांति फैलती है.
बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक ट्रेन को हाइजैक कर 200 से ज्यादा पाकिस्तानी लोगों को बंधक बना लिया है. पाकिस्तानी सेना 30 घंटे बाद भी कुछ खास नहीं कर पाई है. बीएलए ने महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया है. बीएलए अन्य नागरिकों को रिहा करने के लिए अपने कैदियों की रिहाई की मांग कर रही है. चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा यात्री ट्रेन को हाईजैक करने की निंदा की है. चीन ने पूरे मामले पर गहरी चिंता जाहिर की. चीन ने इस्लामाबाद के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने की पेशकश की है.
चीन ने ट्रेन हाईजैकिंग पर क्या कहा?
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने पाकिस्तान के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पेशकश की. बुधवार को आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चीन हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है. चीन पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ सहयोग देता रहेगा. ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बना रहे.
आखिरकार चीन पाकिस्तान में ट्रेन के हाईजैकिंग से क्यों चिंतित है?
चीन ने पाकिस्तान में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) परियोजना के तहत पानी की तरह पैसे बहाएं हैं. चीन ने इस परियोजना पर 60 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं. सैकड़ों की संख्या में चीनी नारगिक इस परियोजना को लेकर पाकिस्तान में काम करते हैं. ऐसे में उस क्षेत्र में अस्थिरता आती है तो इस परियोजना को काफी नुकसान पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान के हिंगलाज मंदिर की कहानी... जिस 'नानी पीर' की सुरक्षा करते हैं बलोच, दुर्गा चालीसा में भी जिक्र

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









