
चीन-ताइवान संकट के बीच भारत ने संयम बरतने का आह्वान किया: विदेश मंत्रालय
AajTak
चीन-ताइवान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी तरफ से बयान जारी किया है. इसके अलावा मंत्रालय ने हाल ही में मनदीप कौर सुसाइड मामले में भी दुःख जताया है.
ताइवान और चीन के बीच चल रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे क्षेत्र में 21 चीनी सैन्य विमानों और 6 चीनी नौसैनिक जहाज मंडरा रहे हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि हमारे क्षेत्र में चीन के 6 PLAN जहाज और 21 PLA विमानों का पता लगाया गया है. इसी बीच इस मामले में भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि भारत हाल के घटनाक्रम से चिंतित है. ऐसे में हम सभी से संयम बरतने के लिए कहते हैं. वहीं दूसरी तरफ मनदीप कौर की आत्महत्या पर भी विदेश मंत्रालय ने दुख जताया है. मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह एक दुखद घटना है. हमारा स्थानीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और परिवार के संपर्क में है. इसके अलावा अमेरिकी संघीय सरकार के साथ भी हम संपर्क में हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. हम गहन जांच की दिशा में काम करते रहेंगे.
इसके अलावा रूस तेल संबंधित मामलों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी को देखते हुए ही हम तेल की खरीद पर अपने निर्णय तय करेंगे. वहीं नाटो के साथ भी हमारी कई स्तर पर चर्चा चल रही है.
बता दें कि अड़ियल चीन के हर हमले का जवाब देने के लिए ताइवान ने भी तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी हमले से खुद की रक्षा करने के लिए ताइवान ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की है कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू हो गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









