
चीनी हैकर्स ने अमेरिकी सुरक्षा में लगाई सेंध, सरकार के 60 हजार ई-मेल डेटा चोरी
AajTak
चीनी हैकर्स ने एक बार फिर अमेरिकी सुरक्षा में सेंध लगाई है. हैकरों ने इस बार अमेरिकी विदेश विभाग को निशाने पर लिया है. विदेश विभाग के आईटी अधिकारियों के मुताबिक, हैकर्स 10 ई-मेल अकाउंट्स से 60 हजार ईमेल डेटा चोरी करने में कामयाब रहे.
चीनी हैकरों ने अमेरिकी सुरक्षा से जुड़े नेटवर्क में एक बार फिर बड़ी सेंध लगाई है. हैकरों ने अमेरिकी विदेश विभाग के 10 ई-मेल अकाउंट्स से 60 हजार ई-मेल डेटा की चोरी कर ली है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी संसद के एक कर्मचारी ने बताया है कि इस साल माइक्रोसॉफ्ट के ईमेल प्लेटफॉर्म में सेंध लगाकर चीनी हैकरों ने अमेरिकी विदेश विभाग के खातों से हजारों ईमेल चुराने में कामयाब रहे.
विदेश विभाग के आईटी अधिकारियों के प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार, विदेश विभाग के जिन अधिकारियों के खातों से छेड़छाड़ की गई है. उनमें से ज्यादातर अधिकारी इंडो-पैसिफिक कूटनीति पर काम कर रहे थे. इसके अलावा हैकर्स सभी ईमेल वाली एक सूची भी चुराने में कामयाब रहे.
आईटी टीम के कर्मचारी ने अमेरिकी सांसदों को यह बताया कि विदेश विभाग के 10 खातों से 60 हजार ईमेल चोरी हो गए है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से नौ अधिकारी पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में काम कर रहे थे. अन्य एक अधिकारी यूरोप क्षेत्र पर काम कर रहा था.
अमेरिकी सुरक्षा में सेंध पहली बार नहीं यह पहली बार नहीं है जब चीनी हैकरों ने अमेरिकी सुरक्षा में सेंध लगाई है. इससे पहले जुलाई में भी अमेरिकी अधिकारियों और माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि मई 2023 के बाद से चीनी हैकरों ने अमेरिकी वाणिज्य और विदेश विभागों सहित लगभग 25 ऑर्गेनाइजेशन के ईमेल को एक्सेस कर लिया था.
अमेरिका का आरोप है कि साइबर सुरक्षा के उल्लंघन के पीछे चीन का हाथ है. इस वजह से दोनों देशों के बीच पहले से ही रिश्ते तनावपूर्ण हैं. हालांकि, चीन इन आरोपों को सिरे से इनकार करता रहा है.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हैकरों ने एक माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर के डिवाइस से छेड़छाड़ की है, जिससे उन्हें विदेश विभाग के ई-मेल अकाउंट्स में सेंध लगाने का एक्सेस मिल गया. माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अमेरिकी विदेश विभाग और वाणिज्य विभाग के सीनियर अधिकारियों के ई-मेल की हैकिंग माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर के कॉर्पोरेट अकाउंट से छेड़छाड़ के कारण हुई है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








