
'चाहे गोली मार दो लेकिन भारत नहीं जाएंगे', भागकर पाकिस्तान पहुंचे बाप-बेटे ने उगला जहर
AajTak
भारत से भागकर पाकिस्तान के कराची पहुंचे बाप-बेटे ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. दोनों ने दावा किया है कि भारत में उनका तथाकथित धार्मिक उत्पीड़न किया जाता था. साथ ही दोनों ने वापस भारत आने से इनकार कर दिया है.
भारत से भागकर अवैध रूप से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहुंचे बाप-बेटे ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. 70 साल के मोहम्मद हसनैन और उनके 31 वर्षीय बेटे इशाक अमीर का कहना है कि दिल्ली में उनका अपना घर है. लेकिन भारत में हो रहे कथित धार्मिक अत्याचार से बचने के लिए उसने पाकिस्तान का रुख किया है.
एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद हसनैन ने कहा है कि वो दोनों 5 सितंबर को भारत से फ्लाइट लेकर पहले आबुधाबी पहुंचे. दो दिन वहां गुजारने के बाद वो काबुल पहुंचे. फिर वो अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश कर गए. पाकिस्तान पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मोहम्मद हसनैन और उनका बेटा इशाक अमीर ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर से अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसे हैं. दोनों ने बलूचिस्तान प्रांत के चमन प्रांत में एंट्री की थी. फिलहाल दोनों कराची स्थित ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के आश्रय गृह में रह रहे हैं.
कथित धार्मिक अत्याचार का आरोप
मोहम्मद हसनैन और उसका बेटा इशाक ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कथित धार्मिक अत्याचार का आरोप लगाया है. हसनैन ने आरोप लगाया है, "भारत सरकार एक खास समुदाय यानी मुसलमानों का जीना मुश्किल कर रखा है. हर तरह से उन्हें तंग करते रहते हैं. मजहब के हवाले से, जुबान के हवाले से हो या तहजीब के हवाले से. वो लगातार परेशान करते हैं. मॉब लिंचिंग होती है. इन हालातों से तंग आकर मैंने भारत छोड़ने का फैसला किया. मैं वर्षों से भारत छोड़ने के प्लान में था. लेकिन कोई राह नहीं सूझ रही थी. फिर मुझे पता चला कि अगर हम भारत से दुबई चले जाएं और वहां से काबुल चले जाएं, तो पाकिस्तान जा सकते हैं."
जरूरी कागज नहीं होने की वजह से नहीं मिला कमरा
हसनैन ने आगे बताया, "पाकिस्तान पहुंचने के बाद सबसे पहले होटल पहुंचा, लेकिन जरूरी कागजात नहीं होने की वजह से कमरा नहीं दिया गया. जिसके बाद हम सीधे IG सिंध के पास पहुंचे. हमने उनके स्टाफ से सारी बातें बताईं. उन्होंने कहा कि अब तो आप आ गए हैं, जिस तरह दूसरे लोग रहते हैं, आप भी रहिए. जिस तरह और दुनिया कराची में रह रही है, आप भी कहीं भी रह लें.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








