
चाकू-कुल्हाड़ी से अटैक... मालदीव में भारत समर्थित पार्टी के वकील पर हमला
AajTak
मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल पर हमले के बाद उनके ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शमीम पर ये हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब हाल के दिनों में कई गैंग्स ने देश के कई सांसदों और अधिकारियों को निशाना बनाया है. एमडीपी ने इस हमले को पूरी तरह से सुनियोजित बताया है. उन्होंने कहा कि यह खतरनाक है और इस घटना की जांच की जानी चाहिए.
भारत और मालदीव के बीच राजनीतिक तनाव जस का तस बना हुआ है. इस तनातनी के बीच मालदीव के प्रॉसिक्यूटर जनरल हुसैन शमीम पर बुधवार को हमला किया गया. उन पर सरेआम चाकू और कुल्हाड़ी से कई वार किए गए.
इस हमले के बाद शमीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह ठीक हैं.
इस हमले के बाद प्रॉसिक्यूटर जनरल के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शमीम पर ये हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब हाल के दिनों में कई गैंग्स ने देश के कई सांसदों और अधिकारियों को निशाना बनाया है. एमडीपी ने इस हमले को पूरी तरह से सुनियोजित बताया है. उन्होंने कहा कि यह खतरनाक है और इस घटना की जांच की जानी चाहिए.
प्रॉसिक्यूटर जनरल ने कहा कि आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. मुझ पर आज सुबह हमला किया गया. मेरा बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है. लेकिन अब मैं अस्पताल से अपने परिवार के पास घर लौट आया हूं. जल्द ही और फुर्ती के साथ काम पर लौटूंगा और साइकिलिंग और स्विमिंग करूंगा.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने शमीम को प्रॉसिक्यूटर जनरल नियुक्त किया था. बता दें कि भारत से तनातनी को लेकर चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के खिलाफ मालदीव का विपक्ष लगातार हमलावर होता जा रहा है. मालदीव की विपक्षी पार्टी मालदीव जम्हूरी पार्टी (JP) ने मांग की है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों से माफी मांगें.
मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की तैयारी

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









