
'घिनौनी हरकत...', स्वीडन में कुरान जलाने पर आगबबूला हुए ये 12 मुस्लिम देश
AajTak
स्वीडन में बकरीद के मौके पर कुरान जलाए जाने की घटना ने मुस्लिम दुनिया को गुस्से से भर दिया है. सभी इस्लामिक देशों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्वीडन से लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को रोकने को कहा है. सऊदी, यूएई, पाकिस्तान, मिस्र आदि देशों ने घटना पर गहरा रोष जताया है.
स्वीडन की स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के बाहर बकरीद के मौके पर कुरान जलाए जाने को लेकर सभी मुस्लिम देशों में भारी गुस्सा है. सऊदी, पाकिस्तान, तुर्की, ईरान समेत सभी मुस्लिम देशों ने इस्लाम के पवित्र पर्व के मौके पर कुरान जलाए जाने को लेकर स्वीडन के अधिकारियों की कड़ी निंदा की है. इस्लामिक देश मोरक्को ने तो घटना पर विरोध जताते हुए अपने राजदूत को अनिश्चितकाल के लिए स्वीडन से वापस बुला लिया है.
कुरान जलाना घिनौनी हरकत- तुर्की
तुर्की और स्वीडन के बीच में कुछ सालों से तनातनी चल रही है जिसका एक बड़ा कारण स्वीडन में हो रही इस तरह की घटनाएं हैं. हालिया घटना को लेकर भी तुर्की में काफी गुस्सा है. तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने कुरान जलाने की घटना को घिनौनी हरकत करार दिया है.
फिदान ने ट्विटर पर लिखा, 'ईद-उल-अजहा के मौके पर स्वीडन में हमारी पवित्र किताब कुरान के खिलाफ की गई घिनौनी हरकत की निंदा करता हूं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस तरह के इस्लाम विरोधी कृत्यों की अनुमति देना अस्वीकार्य है. इस तरह के जघन्य कृत्यों को अनदेखा करन अपराध में सहभागी होना है.'
तुर्की सरकार के संचार निदेशक फहार्टिन अल्तुन ने एक ट्वीट में कहा, 'हम इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने और यूरोपीय अधिकारियों, विशेष रूप से स्वीडन अधिकारियों की तरफ से हमारे धर्म के प्रति नफरत की लगातार हो रही घटनाओं से थक गए हैं. जो लोग नेटो में हमारे सहयोगी बनना चाहते हैं, वे इस्लामोफोबिक आतंकवादियों के इस तरह के विनाशकारी कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकते.'
इससे पहले जनवरी के महीने में भी स्टॉकहोम में कुरान जलाने की घटना सामने आई थी. डेनमार्क के एक धुर-दक्षिणपंथी नेता ने तुर्की दूतावास के सामने कुरान को फाड़कर उसमें आग लगा दी थी जिससे तुर्की काफी नाराज हुआ था और नेटो के आवेदन को लेकर स्वीडन के साथ बातचीत को निलंबित कर दिया था.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








