
घंटेभर में 10 हजार जान लेने में सक्षम तोपें, मिसाइलों की US तक पहुंच... किम जोंग से इसलिए डरती है दुनिया
AajTak
उत्तर कोरिया ने 1953 के बाद से कोई युद्ध नहीं लड़ा है. इसलिए माना जाता है कि उसके पास हथियारों का बड़ा जखीरा है. उत्तर कोरिया ने 2006 के बाद से अब तक छह बार परमाणु परीक्षण भी किया है. उसके पास खतरनाक मिसाइलें हैं, जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात को लेकर जैसी बातें हो रही थीं, वैसा तो नहीं हुआ. लेकिन उससे कम भी नहीं हुआ.
कहा जा रहा था कि पुतिन और किम जोंग के बीच हथियारों को लेकर डील हो सकती है. ऐसी डील होने की बात अब तक तो सामने नहीं आई है, लेकिन पुतिन और किम जोंग, दोनों ने 'हथियारों' और 'सैन्य सहयोग' के संकेत जरूर दिए हैं.
पुतिन और किम जोंग के बीच ये मीटिंग रूस के वास्तोचनी स्पेस सेंटर में हुई थी. दोनों ने चार से पांच घंटे बात की. मुलाकात के बाद पुतिन ने संकेत दिए कि उनकी किम जोंग के साथ 'सैन्य सहयोग' पर चर्चा हुई है. उधर, किम जोंग ने कहा, 'रूस अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए एक पवित्र युद्ध लड़ रहा है. हम हमेशा पुतिन और रूस का साथ देंगे.'
इन दोनों की बातों से संकेत मिले हैं कि पुतिन और किम जोंग के बीच हथियारों को लेकर भले ही कोई औपचारिक डील न हुई हो, लेकिन यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया, रूस की मदद कर सकता है.
इधर मीटिंग, उधर मिसाइल दाग दी
बुधवार को किम जोंग जब पुतिन के साथ बैठक कर रहे थे, तभी उत्तर कोरिया ने समंदर में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








