
'गार्डन में टहले, इलेक्ट्रिक कार में घूमे, अस्तबल भी दिखाया...,' रूस में PM मोदी और पुतिन के बीच दिखी केमिस्ट्री
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है. सोमवार को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चाय पर चर्चा की. दोनों नेताओं की लंबी बातचीत हुई. पुतिन ने आम चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी. उसके बाद दोनों नेताओं ने टहलते हुए बातचीत की. पुतिन ने मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पुतिन ने पीएम मोदी को अपने आवास के चारों तरफ घुमाया. इलेक्ट्रिक कार की सवारी की और घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. इस दौरान दोनों नेताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में देखा गया. ये बातचीत द्विभाषीय के जरिए हुई. पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की.
पुतिन ने पीएम मोदी को मॉस्को के बाहर निजी बातचीत के लिए सरकारी आवास बुलाया था. यहां पुतिन ने कहा, ''मैं आपको एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता है कि यह कोई आकस्मिक जीत है, बल्कि आपके कई वर्षों के कामों का परिणाम है. आपके अपने विचार हैं. आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं. भारत और भारतीय लोगों के हित में नतीजे देने में सक्षम हैं. रिजल्ट स्पष्ट है.''
'पूरा जीवन सेवा में समर्पित कर दिया'
सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन का कहना था कि भारत मजबूती से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और हम इसे महसूस कर सकते हैं.
'देशवासियों ने मातृभूमि की सेवा का अवसर दिया'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








