
गधे के बिजनेस में चीन का सबसे भरोसेमंद दोस्त बन चुका है पाकिस्तान, ग्वादर से कराची तक खुल रहे हैं फार्म!
AajTak
पाकिस्तान में रफ्तार पकड़ रहे
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन से भरपूर सैन्य मदद मिली. इस टकराव में पाकिस्तान ने चीन से मिली सैन्य सहायता, जिसमें जे-10सी लड़ाकू विमान और पीएल-15 मिसाइल शामिल हैं, की मदद से भारतीय ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तान चीनी सैन्य मदद को और चीन के साथ दोस्ती को बड़े गर्व के साथ दुनिया के सामने पेश करता है.
लेकिन चीन पाकिस्तान के बीच सिर्फ हथियारों की सौदागरी नहीं होती है. चीन पाकिस्तान को हथियार देता है तो पाकिस्तान चीन की अवाम की भूख मिटाने के लिए उसे गधा सप्लाई करता है. गधों का व्यापार भारत में सुनकर भले ही अजीब लगता है. लेकिन यह सच्चाई है.
पाकिस्तान ने चीन को गधा और गधे का मांस दोनों ही निर्यात करता है. चीन को गधे का मांस भेजने के लिए पाकिस्तान ने ग्वादर में गधा फार्म बनाया है. बता दें कि चीन में लोग चाव से गधे का मांस खाते हैं. पाकिस्तान के स्तंभकार तहरीम अजीम ने कहा कि गधे का मांस चीन के हेबेई प्रांत में लोकप्रिय व्यंजन है. वहां पर बर्गर में इसका इस्तेमाल किया जाता है. यहां रेस्तरां गधों की तस्वीरों को अपनी दुकानों में लगाते हैं और ये ग्राहकों के लिए एक लालच का विषय होता है.
ग्वादर में चालू होने वाला पाकिस्तान का बूचड़खाना एक बड़ा बूचड़खाना होगा. जहां गधों को मारकर उनके मांस, हड्डियां और खाल निकाले जाएंगे फिर इनका निर्यात किया जाएगा. पाकिस्तान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय (MNFSR) के अधिकारियों ने फरवरी में कहा था कि ग्वादर के बूचड़खाने में उत्पादन का काम चालू हो गया है. पाकिस्तान गधे के इन उत्पादों को चीन में बेचेगा.
इस मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान ने चीन के साथ समझौता 2,16,000 गधों की खाल और मांस की सालाना आपूर्ति के लिए की है. हालांकि चीनी कंपनियां कराची बंदरगाह में बूचड़खाने स्थापित करने में रुचि दिखा रही हैं. चीन इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल दवा के लिए भी करेगा. इस समझौते का बाजार मूल्य लगभग 8 मिलियन डॉलर का है.
चीन में गधों की खाल से पारंपारिक चीनी दवा Ejiao (एजियाओ ) बनाया जाता है. इससे पारंपारिक चीनी दवाएं बनाई जाती है. एजियाओ दरअसल गधे की त्वचा से निकाला जाने वाला एक जिलेटिन है. इसका उपयोग खून बढ़ाने, इम्युनिटी में सुधार करने और यौवन कायम रखने में किया जाता है. ये दवा त्वचा भी सुंदर रखती है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









