
खालिस्तान समर्थकों के आगे सरेंडर है ट्रूडो सरकार! कनाडा की मीडिया ने PAK को भी किया बेनकाब
AajTak
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगाए. इसके बाद कनाडा खुद घिरता चला गया. खालिस्तान समर्थकों के प्रति उसका नरम रवैया सबके सामने आया. अब निज्जर के बेटे ने भी बताया है कि उसके पिता कनाडा के खुफिया अधिकारियों से लगातार मिल रहे थे.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आज से ठीक 10 दिन पहले खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के बेबुनियाद आरोप लगाए थे. अब निज्जर के बेटे ने धमाकेदार खुलासा किया है.
कनाडा की मीडिया से निज्जर के बेटे बलराज निज्जर ने कहा है कि उसके पिता कनाडा के खुफिया अधिकारियों से लगातार मिल रहे थे. उसके मुताबिक निज्जर हफ्ते में एक या दो बार कनाडा के खुफिया अधिकारियों से मिला करते थे. आखिरी बार निज्जर की मुलाकात हत्या से एक या दो दिन पहले हुई थी.
बलराज ने ये दावा भी किया है कि वो हरदीप निज्जर और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की मीटिंग में शामिल हुआ था. इस मीटिंग में निज्जर को सलाह दी गई थी कि वो घर के भीतर ही रहे.
कनाडा के अखबार ने खालिस्तानियों को बेनकाब किया
इस बीच कनाडा के अखबार नेशनल पोस्ट ने अपने लेख से पाकिस्तान के साथ ही खालिस्तानियों को भी बेनकाब कर दिया है.
लेख में लिखा है, 'अफगानिस्तान में जब सिख आतंक के माहौल में फंस गए थे, तब भारत ने उन्हें बचाकर निकाला और उन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया. इन तथाकथित सिख रक्षकों (खालिस्तानियों) ने कुछ नहीं किया. ना ही कनाडा ने. पाकिस्तान में सिखों पर भयंकर ज्यादतियां होती हैं. भारत ही उनकी आवाज उठाता है और समर्थन देता है. इन जुल्मों पर ये तथाकथित सिख रक्षक मौन साध लेते हैं क्योंकि उन्हें पाकिस्तान से पैसा मिलता है. इसलिए वो कभी पाकिस्तान से जमीन लेने की बात नहीं करते जबकि बड़ी संख्या में सिखों के घर पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में थे. इनमें से कई सिख विभाजन के दौरान भारत के पंजाब में चले आए जब उन पर पाकिस्तान में हमले हुए और उनकी हत्या की गई. भारत ने उन्हें पहले शरण दी और फिर नागरिकता दी.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








