
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में कैसे हुई हत्या? सामने आया VIDEO
AajTak
कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो हमलावरों को कथित रूप से उसे गोली मारते देखा गया. निज्जर की हत्या के लिए जस्टिन ट्रूड शासन ने भारत को जिम्मेदार ठहरया था. इस गंभीर आरोप के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते भी प्रभावित हुए.
भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है. वीडियो में पार्किंग से दो वाहनों को निकलते देखा जाता है, फिर दो हमलावर निज्जर की कार के पास आते हैं और कथित रूप से उसे गोली मार देते हैं.
निज्जर कनाडा में था, जहां जून 2023 में उसकी हत्या कर दी गई थी. जस्टिन ट्रूडो शासन ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था.
हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने 2020 में आतंकी घोषित किया था और कनाडा में रह रहा था. यहां ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गुरुद्वारा के सामने अज्ञात हमलावरों ने 18 जून को उसकी हत्या कर दी थी.
हमलावरों ने गोली मारी और भाग निकले
निज्जर हत्याकांड के सामने आए कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी पिकअप ट्रक में गुरुद्वारा के पार्किंग एरिया से निकल रहा है. उसके ठीक बाईं ओर दूसरी सड़क पर एक सफेद रंग की सेडान कार भी निज्जर के साथ निकलती है.
एग्जिट के पास सेडान कार में कथित रूप से सवार हमलावर निज्जर की पिकअप को ब्लॉक कर देते हैं. इतने में दो लोग निज्जर की गाड़ी की तरफ दौड़ कर आते हैं और निज्जर को गोली मारकर सिल्वर रंग की टोयोटा कार में भाग जाते हैं.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










