
खालिदा जिया के बेटे तारिक ने शेख हसीना को कहा 'खूनी हसीना', आज शाम ढाका में करेंगे रैली
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चीफ बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने पूर्व पीएम शेख हसीना को खूनी हसीना कहा है. बता दें कि आज ढाका में BNP विशाल रैली करने जा रही है. इसमें तारिक रहमान भी शामिल होंगे.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चीफ बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने पूर्व पीएम शेख हसीना को खूनी हसीना कहा है. बता दें कि आज ढाका में BNP विशाल रैली करने जा रही है. इसमें तारिक रहमान भी शामिल होंगे. तारिक आज बांग्लादेश लौट रहे हैं. वह शाम के समय ढाका में एक रैली में शामिल होंगे. तारिक सालों से लंदन में रह रहे थे. लेकिन अब शेख हसीना के पलायन के बाद वापस वतन लौट रहे हैं.
तारिक रहमान ने कहा,'शेख हसीना ने 15 साल तक लोगों का कत्ल किया. अपहरण किया. वो खूनी हसीना है. लोगों पर गलत केस लगाए गए. लोगों को बंद किया गया. घरों से बेघर किया. गलत मामले लगाकर जेल भेजा गया. लोग अलोकतांत्रिक रवैये से नाखुश थे. इसलिए खूनी हसीना के खिलाफ आंदोलन चलाया गया.'
'लोगों से नफरत करती थी खूनी हसीना'
उन्होंने आगे कहा,'लोगों से हमारी अपील है कि वे हिंसा का रास्ता न अपनाएं. किसी को टारगेट न करें. बांग्लादेश में शांति रहें, ये हमारी जिम्मेदारी है. खूनी हसीना लोगों से नफरत करती थी. बांग्लादेश में हिन्दू, मुसलमान, ईसाई और बुद्ध सभी रहते हैं और हम सभी बांग्लादेशी हैं. लोगों से अपील है कि कानून को अपने हाथों में न लें. देश के संस्थानों को नुकसान न पहुंचाएं.'
बांग्लादेश में सरकार गठन की तैयारी
बांग्लादेश में सियासी उठापटक के बाद अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो चुकी है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में एक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










