
क्या हुआ जब चर्च पहुंचे गणपति, अनूठे स्वागत से गदगद हुए भक्त; कम लोगों को पता होगी ये जानकारी
Zee News
Bhagwan Ganesh in Church of Spain: दुर्लभ घटनाक्रम से जुड़े वीडियो में चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं को गणपति बप्पा के स्वागत में ताली बजाते हुए और संगीत के साथ अगवानी करते देखा गया. कई विदेशी श्रद्धालु इस दौरान गणेश भगवान की भव्य मूर्ति (Ganesh Idol) की तस्वीरें लेते नजर आये.
Bhagwan Ganesh in Catholic Church: स्पेन (Spain) में आज से चार साल पहले 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला. मानव सभ्यता के इतिहास में ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती है. भारत में गंगा जमुना तहजीब की बातें और तस्वीरें आपने खूब देखी सुनी होंगी लेकिन स्पेन में जो हुआ उसके बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. स्पेन (Spain) में भारतीय मूल के कुछ लोगों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेशोत्सव (Ganesh Festival) का आयोजन किया. गणपति मंडल के लोगों ने चर्च (Church) के अधिकारियों से पूछा कि क्या वो अपने भगवान (Lord God) गणेश जी की प्रतिमा को चर्च के सामने से ले जा सकते है. ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय चर्च में प्रार्थना का समय होता था. बप्पा की पालकी को चर्च के नजदीक से गुजरना था इसलिए चर्च से इजाजत लेने के लिए ये निवेदन किया गया था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



