
क्या स्वाति मालीवाल प्रकरण ने आसान कर दी मुख्यमंत्री के लिए आतिशी की राह?
AajTak
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्वाति मालिवाल प्रकरण ने मुख्यमंत्री के लिए आतिशी की राह आसान कर दी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत पर बाहर आने के बाद रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया था. उसके बाद सबकी नजरें इस बात पर टिक गई थीं कि दिल्ली की पॉलिटिक्स में अब वो कौन सा ट्रंप कार्ड चलने वाले हैं? अब उस चेहरे से पर्दा उठ गया है. आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुन लिया गया है.
आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी, अब ये तय हो गया है. ऐसे में बात इसे लेकर भी हो रही है कि क्या स्वाति मालीवाल प्रकरण ने मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए आतिशी की राह आसान कर दी? दरअसल, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की गिनती आम आदमी पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में होती थी.
आम आदमी पार्टी की महिला नेताओं की कतार में स्वाति का नाम सबसे आगे हुआ करता था लेकिन सीएम हाउस में अपने साथ हुई मारपीट के प्रकरण के बाद स्वाति पार्टी के लिए मुश्किल का सबब बन गई हैं. स्वाति संसद के भीतर और बाहर आम आदमी पार्टी को घेर रही हैं. उनके प्रकरण को लेकर विपक्षी पार्टियां भी सीएम केजरीवाल पर हमलावर हैं, खासकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी). बीजेपी स्वाति मालीवाल प्रकरण के बहाने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केजरीवाल को घेर रही है. अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर जनता की अदालत में जाने की बात कही है. सीएम पद से इस्तीफा देकर सीएम आवास खाली करके वे ‘शीश महल’ के आरोपों की भी धार कुंद कर देंगे लेकिन महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जवाब दे पाना उनके लिए इतना आसान नहीं होता क्योंकि स्वाति मालीवाल प्रकरण के मुख्य आरोपी विभव कुमार खुद सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए थे. विधानसभा चुनाव में भी स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरी दिखें तो हैरानी नहीं होगी. ऐसे में उन्हें जवाब देने के लिए केजरीवाल के पास आतिशी जैसा मुखर चेहरा जरूरी था.
यह भी पढ़ें: 'इनके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ी', आतिशी के नाम के ऐलान पर भड़कीं स्वाति मालीवाल
आतिशी ये काम किसी भी दूसरे नेता फिर चाहे वो सौरभ भारद्वाज हों या कैलाश गहलोत. इन सबकी तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगी. पिछले 10 साल से बीजेपी का देशभर में डंका बजा हुआ है. वो एक के बाद एक राज्यों मे सरकार बनाती जा रही है लेकिन दिल्ली उनके लिए अभेद्य किला बनी हुई है. लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने के बाद बीजेपी को इस बार अपने लिए अच्छी उम्मीदें हैं. पार्टी की नई नवेली सांसद बांसुरी स्वराज सरकार के खिलाफ मुखर हैं. अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान स्मृति ईरानी भी दिल्ली में खासी सक्रिय नजर आईं.
यह भी पढ़ें: सियासत में 'आतिशी' है दिल्ली की नए CM की पारी... 4 साल में विधायक, मंत्री और अब मुख्यमंत्री!

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






