
कौन है कुख्यात रणपारिया, जिसके प्रत्यर्पण को ब्रिटिश कोर्ट ने दी मंजूरी, वकील की हत्या कर भागा था लंदन
AajTak
ब्रिटेन की एक अदालत ने हत्या से जुड़े चार षड्यंत्रों में भारत में वांछित जयसुख रणपारिया (Jayesh Ranpariya) के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है.अदालत ने फैसले पर हस्ताक्षर करने के लिए मामले को गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन के पास भेज दिया है.
ब्रिटेन की एक अदालत ने गुरुवार को कुख्यात भूमाफिया, वकील की हत्या का आरोपी और कई आपराधिक मामलों में वांछित जयसुख रणपारिया (Jayesh Ranpariya) के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने फैसले पर हस्ताक्षर करने के लिए मामले को ब्रिटेन के गृह सचिव सुएला ब्रेवरमन को भेज दिया है. लंदन में डिस्ट्रिक्ट जज सारा-जेन ग्रिफिथ्स ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपना फैसला सुनाया. कई दौर तक चली इस मामले की सुनवाई पिछले साल दिसंबर में खत्म हुई थी.
कौन है रणपारिया रणपारिया ने अप्रैल 2018 में अभियोजन पक्ष के वकील किरीट जोशी की तीन करोड़ रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी. इस हत्याकांड के बाद वह फरार हो गया था और भारत में वांछित था. इस मामले में सुपारी देकर तीन लोगों की हत्या की जानी थी जिसमें किरीट जोशी की मौत हो गई थी जबकि अन्य बच गए थे.
जमीनों पर कब्जा
रणपारिया गुजरात में एक भू-माफिया भी रहा है जिस पर लोगों की जमीन कब्जाने के आरोप हैं. अदालती दस्तावेजों के अनुसार, रणपारिया झूठे दस्तावेज़ों के माध्यम से दूसरों के स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा करना चाहता था और अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बेची जा रही भूमि के अधिग्रहण को रोकना चाहता था. इसके लिए उसने फिर अपराध का रास्ता चुना.
अदालत को बताया गया कि मार्च 2021 में लंदन में रणपारिया की गिरफ्तारी के समय उसके पास कई फर्जी पहचान दस्तावेज और बैंक कार्ड बरामद हुए थे. गुजरात पुलिस डोजियर के अनुसार, जयसुख रणपारिया पर हत्या, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग सहित 42 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
क्या कहा कोर्ट ने

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








