
कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के परभणी जिले में भी आज रात 12 बजे से लगेगा लॉकडाउन
NDTV India
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के परभणी जिले में शु्क्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है. पालक मंत्री नवाब मलिक ने यह जानकारी दी.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के परभणी जिले में शु्क्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है. पालक मंत्री नवाब मलिक ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि परभणी में अब तक 9114 कोरोना के मरीज मिले हैं. गुरुवार को कल एक दिन में 57 मरीज मिले थे, यहां एक्टिव केस अभी तक 1020 है जबकि कुल 303 मौतें हो चुकी हैं












