
कोरोना: लोगों में अकेलेपन और सुसाइड से परेशान जापान, बनाया अलग मंत्रालय
AajTak
कोरोना काल में जापान में आत्महत्या करने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ. ऐसे में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने एक अहम कदम उठाया. सरकार ने इसके लिए मिनिस्टर ऑफ लोन्लीनेस (Minister of Loneliness) यानी अकेलेपन को दूर करने के लिए एक मंत्री की नियुक्त की गई है.
कोरोना ने हर किसी के जीवन को प्रभावित किया. करोड़ों लोगों की जान गईं, लोग बेरोजगार हुए, डिप्रेशन के शिकार हुए. लोगों को बहुत तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कोरोना काल में जापान में आत्महत्या करने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ. ऐसे में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने एक अहम कदम उठाया. सरकार ने इसके लिए मिनिस्टर ऑफ लोन्लीनेस (Minister of Loneliness) यानी अकेलेपन को दूर करने के लिए एक मंत्री को नियुक्त किया है. इसके लिए बाकायदा मंत्रालय भी बनाया गया. द जापान टाइम्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान (साल 2020) जापान में अकेलेपन की वजह से बड़ी संख्या में आत्महत्या के केस सामने आए. आत्महत्या का आंकड़ा करीब 11 साल बाद इस स्तर तक बढ़ा कि जापान सरकार को एक मंत्रालय बनाने का फैसला करना पड़ा. यह मंत्रालय अकेलेपन को दूर करने के लिए प्रयास करेगा.
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









