
कोरोना: भारत की मदद को आगे आईं अमेरिकी कंपनियां, बनाई ग्लोबल टास्क फोर्स
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए जहां एक तरफ भारतीय कंपनियां आगे आई हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी कंपनियों ने भारत की मदद के लिए एक ग्लोबल टास्क फोर्स तैयार की है. ये टास्क फोर्स भारत को कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी.
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए जहां एक तरफ भारतीय कंपनियां आगे आई हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी कंपनियों ने भारत की मदद के लिए एक ग्लोबल टास्क फोर्स तैयार की है. ये टास्क फोर्स भारत को कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी. अमेरिका-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने बनाया फोरम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को बढ़ावा देने वाली US-India Business Council और उसके पेरेंट संगठन अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 40 से अधिक कंपनियों के सीईओ के साथ मिलकर ‘ग्लोबल टास्क फोर्स ऑन पैनेडेमिक रिस्पांस : मोबाइलाइजिंग फॉर इंडिया’ का गठन किया है. यह कोरोना महामारी में भारत की मदद के लिए बना एक नया पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप फोरम है.
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








