
कोरोनाः बांग्लादेश ने भारत से आने वालों पर दो हफ्ते की रोक लगाई, PAK भी लगा चुका है बैन
AajTak
भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब बांग्लादेश ने भी भारतीयों के आने पर पाबंदी लगा दी है. ये पाबंदी अगले दो हफ्तों तक लागू रहेगी. इससे पहले पाकिस्तान ने भी भारतीय यात्रियों के आने पर रोक लगा दी थी.
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब बांग्लादेश ने भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है. ये रोक सोमवार (26 अप्रैल) से अगले दो हफ्ते तक लागू रहेगी. बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने "इंडिया टुडे" को इस बात की जानकारी दी. बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने "इंडिया टुडे" को बताया, "कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के बाद शेख हसीना सरकार ने भारत से बांग्लादेश आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये प्रतिबंध सोमवार से अगले दो हफ्ते तक लागू रहेगा."
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








