
कैद से घर लौट रहे इजरायली बंधक ने मां से कहा कुछ ऐसा कि भीग गईं सबकी आंखें; Video
AajTak
हमास ने सात बंधकों को इजरायल को सौंप दिया है और बाकी के जीवित बंधक सोमवार को रिहा हो जाएंगे. इस बीच रिहा होने वाले एक बंधक माटन जंगाउकर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां से बात करते दिख रहे हैं. खुशी से रोती उनकी मां का वीडियो देख लोग भावुक हो रहे हैं.
बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल में खुशियां मनाई जा रही हैं. इजरायली सेना (IDF) ने बताया है कि सात इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस के जरिए हमास ने उन्हें सौंप दिया है और उन्हें इजरायल ले जाया जा रहा है. जिन सात लोगों को रिहा किया गया है, उनके नाम हैं: ईटन मोर, गेली बर्मन, जिव बर्मन, ओमरी मिरान, अलोन ओहल, गाई गिलबोआ-दलाल, माटन एंगरेस्ट. ये उन 20 बंधकों का हिस्सा हैं, जिन्हें हमास सोमवार को रिहा करने वाला है. रिहा होने वालों में एक नाम इजरायल के माटन जंगाउकर का भी है.
रिहाई से पहले माटन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां ईनाव जंगाउकर से बात करते दिख रहे हैं. उनकी मां अपने बेटे को आजाद देख रो रही हैं जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं. दोनों का वीडियो चैट सामने आया है जिसमें माटन की मां फोन पर अपने बेटे से बात कर रही हैं और कोई अन्य व्यक्ति फोन को थामे हुए है.
ईनाव अपने बेटे से कह रही हैं, 'ईश्वर महान है, माटन... तुम घर आ रहे हो. तुम सब घर आ रहे हो, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरे बच्चे.' इस बीच माटन अपनी मां से कहते हैं, 'मैं एकाध घंटे में बाहर आ जाऊंगा मां...जल्दी बाहर आ रहा हूं.'
अपने बेटे की कमजोर आवाज सुन ईनाव बेहद भावुक हो जाती हैं और रोते हुए कहती हैं, 'भगवान का शुक्रिया...युद्ध अब खत्म हो गया है. तुम घर आ रहे हो, मेरे बच्चे तुम्हारी मां तुम्हें प्यार करती है. मेरे बच्चे, मैं तुम्हारा इंतजार कर रही हूं. अब कोई जंग नहीं है,'
यह भावुक वीडियो चैट देख लोगों की आंखें नम हो रही है और लोग उनके जल्द इजरायल लौटने की कामना कर रहे हैं.
माटन जंगाउकर उन लोगों में से थे जिन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को किबुत्ज नीर ओज से बंधक बनाया गया था. माटन की गर्लफ्रेंड, इलाना ग्रिट्जवेस्की, को पहले ही रिहा कर दिया गया था, लेकिन माटन दो साल से अधिक समय से हमास की कैद में थे.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









