
कैद में किसी की गई आंख, कोई अस्थमा का शिकार! उन 20 बंधकों की कहानी जिन्हें छोड़ रहा हमास
AajTak
हमास ने 20 इजराइली बंधकों के नामों की लिस्ट जारी की है जिन्हें रिहा किया जा रहा है. छोड़े जाने वाले बंधकों में बहुत से वो लोग हैं जिन्हें म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अगवा किया गया था. बताया जा रहा है कैद में इनकी हालत बेहद खराब हो गई है.
हमास ने आज रिहा किए जाने वाले 20 इजराइली बंधकों के नामों की लिस्ट जारी की है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे अभी जिंदा है. हमास की तरफ से जारी लिस्ट इजरायल की तरफ से जारी लिस्ट के जैसा ही है. हमास ने कहा है कि अल-अक्सा कैदी अदला-बदली समझौते के तहत अल-कसम ब्रिगेड ने जिंदा 'जायोनी बंदियों' को रिहा करने का फैसला किया है.
हमास के मुताबिक, इजरायल को सौंपे जाने वाले जिंदा बंधकों के नाम इस प्रकार हैं-
बार अब्राहम कुपरस्टीन
अवितार डेविड
योसेफ हाइम ओहाना
सेगेव कैल्फोन

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









