
'कुछ मुद्दों को हल करना बेहद जरूरी', लाओस में PM मोदी से मिलकर बोले कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो
AajTak
ट्रूडो के अनुसार, उन्होंने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में नई दिल्ली की भूमिका का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में आए तनाव की ओर से इशारा करते हुए पीएम मोदी से कहा कि 'कुछ मुद्दों पर हमें काम करने की जरूरत है'.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि लाओस में एक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी 'संक्षिप्त बातचीत' हुई. ट्रूडो के अनुसार, उन्होंने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में नई दिल्ली की भूमिका का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में आए तनाव की ओर से इशारा करते हुए पीएम मोदी से कहा कि 'कुछ मुद्दों पर हमें काम करने की जरूरत है'.
'कनाडाई लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी'
ट्रूडो ने लाओस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, 'मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें कुछ मुद्दों पर काम करने की जरूरत है.' उन्होंने कहा, 'मैं डिटेल्स में नहीं जाऊंगा कि हमने किस बारे में बात की लेकिन जैसा मैंने कई बार कहा है कि कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून का शासन बनाए रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मौलिक जिम्मेदारियों में से एक है.'
'कुछ मुद्दे हमें हल करने की जरूरत'
ट्रूडो ने कहा कि कनाडा को भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों और लोगों के बीच संबंधों को विकसित करना जारी रखना होगा लेकिन कुछ वास्तविक मुद्दे हैं जिन्हें हमें हल करने की जरूरत है और हम उस पर ध्यान केंद्रित रखेंगे.
बता दें कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख और भारत सरकार द्वारा वॉन्टेड हरदीप सिंह निज्जर जून 2023 में कनाडा में एक टारगेटेड गोलीबारी में मारा गया था. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट के शामिल होने का दावा किया था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







