
कुंवारी होकर भी क्यों करवाचौथ का व्रत रखती हैं तान्या मित्तल? बिग बॉस में बताई वजह
AajTak
रियलिटी शो बिग बॉस में तान्या मित्तल ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इसके साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है.
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस समय धमाल मचा रहा है. इस शो में कंटेस्टेंटस अपने गेम और बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं. एक तरफ जहां अमाल मलिक बिना नाम लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार कैमरे के सामने करते हैं तो वहीं तान्या मित्तल भी अक्सर लाइमलाइट बंटोरती नजर आती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा बयान दिया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है.
दरअसल शो के मेकर्स ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके मुताबिक नेहल चुडासमा और नीलम गिरी से तान्या मित्तल कह रही हैं कि वो कुंवारी होकर भी करवाचौथ का व्रत रखती हैं.
करवा चौथ का व्रत रखती हैं तान्या?बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल से जब नेहल चुडासमा ने सवाल किया कि तुम करवाचौथ रखती हो? इस पर तान्या मित्तल ने 'हां' जवाब दिया. जब उनके पूछा कि वो किसने नाम पर रखती हैं? इस पर तान्या ने जवाब दिया, 'शादी के पहले अच्छे पति के लिए किया जाता है.'
तान्या की बातें सुन जब नेहल ने सवाल किया कि ये पति अच्छी पत्नी के लिए क्या करते हैं? उनकी बातों पर नीलम गिरी हंसते हुए कहा, 'क्या गारंटी है कि नेहल इतना सब कुछ करने के बाद भी अच्छा पति मिलेगा?' वहीं तान्या ने आपनी बात आगे कहते हुए कहा, 'हम पहले ही पति के लिए काफी कुछ कर लेते हैं, फिर भी अच्छा नहीं मिलता.'
प्यार पर क्या बोलीं तान्या? वहीं तीनों की बातें यहीं नहीं रुकती. नीलम गिरी कहा, 'अब खुद के लिए कुछ करो.' वहीं नेहल ने कहा, 'इतने जख्म दे दिये हैं ना ऊपरवाले ने, अब अपने एक्सपीरियंस के हिसाब से मैं खुद के लिए अच्छा ही चुनूंगी.' दूसरी ओर तान्या ने कहा, 'मैं खुश हूं, मुझे कैसा भी चलेगा. मैं उसे अच्छा कर लूंगी, प्यार में बहुत ताकत होती है.'

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












