
किसान आंदोलन में कल क्या होगा और सोनिया क्यों गईं राजस्थान?
AajTak
किसान आंदोलन में आज शंभू बॉर्डर पर क्या हुआ, इससे किसको राजनीतिक फायदा होगा, सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा, उन्होंने राजस्थान को ही क्यों चुना, नवाज़ शरीफ़ का नाम प्रधानमंत्री की रेस से क्यों बाहर हो गया, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने शहबाज शरीफ को किन शर्तों पर दिया समर्थन, तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है और राजकोट का ट्रैक रिकॉर्ड क्या बताता है? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.
हरियाणा के अम्बाला में शंभू बॉर्डर पर 2 दिनों से किसान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है. आंदोलनकारी किसान दिल्ली में घुसकर सरकार से अपनी शर्तें मनवाना चाहते हैं मगर राजधानी की सरहदों पर पुलिस चौकस है. दूसरी तरफ पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर भी रोज हंगामा मच रहा है. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के उगरहां गुट ने किसानों पर आंसू गैस का इस्तेमाल करने के विरोध में कल पंजाब में आधे दिन के लिए रेल रोकने का ऐलान कर दिया है. केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दोहराया कि सरकार किसानों की एमएसपी समेत सभी मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है...लेकिन किसान बिना एमएसपी कानून के वापस होने को तैयार नहीं.
किसानों का विरोध ज़ोरों पर है और विपक्ष की कोशिश है आक्रोश की ये फसल काटी जाए. दस साल तक स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में रखने वाली कांग्रेस पार्टी दरवाजे पर चुनाव देखकर एमएसपी कानून की गारंटी दे रही है. फिलहाल जब हम ये पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे हैं तो वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए तीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय किसानों से बात कर रहे हैं. किसान आंदोलन में आज शंभू बॉर्डर पर क्या हुआ और इससे किसको राजनीतिक फायदा होगा? सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तरप्रदेश से आज राजस्थान चली गईं. यूपी की रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है, उनके साथ राहुल और प्रियंका भी थे. 1999 से सोनिया गांधी लगातार लोकसभा सदस्य रही हैं, अमेठी और रायबरेली की जनता ने उन्हें कई बार लोकसभा भेजा है. 2019 के चुनाव में ही कांग्रेस नेता ने ऐलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी चुनाव है. ऐसा कई सालों बाद हो रहा है जब गांधी परिवार से कोई राज्यसभा जा रहा है, उनके इस फ़ैसले से उत्तर प्रदेश में चुनाव दर चुनाव अपनी ज़मीन गवांती कांग्रेस पार्टी की सेहत पर क्या असर पड़ेगा,सोनिया गांधी ने राजस्थान को ही क्यों चुना, प्रियंका गांधी क्या रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं? सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
पाकिस्तान में चुनावी रिज़ल्ट के बाद पांच दिन हो गए मगर सरकार नहीं बनी. अब लेकिन सरकार बनाने का फॉर्मूला सामने आया है. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो ने नवाज़ शरीफ़ की पार्टी PML-N को बाहर से समर्थन देने का फ़ैसला किया है. इन सब के बीच जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कल अपने विरोधियों को चेताया. इमरान खान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं चोरी के वोटों के साथ सरकार बनाने के प्रयासों को चेतावनी देता हूं. इस तरह की डकैती न सिर्फ नागरिकों का अपमान होगी बल्कि, देश की अर्थव्यवस्था को और नीचे धकेलने के प्रयास होंगे. आज इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी सरकार बनाने पर धमकी दी है. और कहा है कि इससे पाकिस्तान में अस्थिरता और बढ़ेगी. नवाज़ शरीफ़ का नाम प्रधानमंत्री की रेस से क्यों बाहर हो गया और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने शहबाज शरीफ को किन शर्तों पर समर्थन दिया? सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






