
'कांग्रेस ने रायबरेली में मानी हार', सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने पर बोली बीजेपी
AajTak
बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस जिस सीट को अपना गढ़ बताती थी, उस सीट से सांसद सांसद सोनिया गांधी संसद के ऊपरी सदन में शिफ्ट हो रही हैं, जो बताता कि कांग्रेस ने अमेठी के बाद रायबरेली में अपनी हार स्वीकार कर ली है.
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. पार्टी ने उन्हें राजस्थान के जरिए राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है. उन्होंने जयपुर में राहुल और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन भी कर दिया है. सोनिया के चुनाव नहीं लड़ने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है.
राजीव की छांह, 10 जनपथ से जुड़ाव... सोनिया गांधी के राज्यसभा के जरिए संसद जाने की एक वजह ये भी है!
बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस जिस सीट को अपना गढ़ बताती थी, उस सीट से सांसद सांसद सोनिया गांधी संसद के ऊपरी सदन में शिफ्ट हो रही हैं, जो बताता कि कांग्रेस ने अमेठी के बाद रायबरेली में अपनी हार स्वीकार कर ली है.
उन्होंने कहा, "अमेठी में कांग्रेस की करारी हार के बाद अगला नंबर रायबरेली का है. सोनिया गांधी का राज्यसभा जाने का चुनाव करने का फैसला रायबरेली की हार स्वीकारना है. गांधी परिवार ने अब अपने सभी कथित गढ़ छोड़ दिए हैं. समाजवादी पार्टी द्वारा 11 सीटों की पेशकश किए जाने के बावजूद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिलेगी."
सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया, राहुल-प्रियंका रहे मौजूद, जयपुर में समर्थकों का बड़ा हुजूम
रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव मोदी लहर के बावजूद बीजेपी इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई. इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं. खुद सोनिया गांधी इस सीट से लगातार पांच बार सांसद रह चुकी हैं. माना जा रहा है सोनिया गांधी ने सेहत से जुड़े कारणों की वजह से लोकसभा की बजाय राज्यसभा से संसद जाने का फैसला किया है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






