
कनाडा: PAK मूल के बिजनेसमैन को 'अज्ञात' शख्स ने जिंदा जलाया, निज्जर हत्याकांड से है कनेक्शन
AajTak
कनाडा के सरे में एक अंजान शख्स ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी जिंदा जलाने की कोशिश की है, जिसकी हालत गंभीर है. पीड़ित पिछले साल जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल था.
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक कनाडाई-पाकिस्तानी व्यवसायी को कनाडा में जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में राहत राव को एक अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया.राहत राव का कनाडा के सरे सेंट्रल इलाके में फॉरेक्स का कारोबार है.
जिस शख्स ने राहत राव को आग के हवाले किया उसकी उम्र 24-25 साल की बताई जा रही है. कनाडा पुलिस ने आरोपी का फोटो भी रिलीज किया है. गंभीर रूप से घायल राहत राव कनाडा में काफी ज्यादा एक्टिव है और खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की मौत के बाद लगातार कई प्रदर्शन में शामिल रहा था.
सूत्रों के अनुसार, राव पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एजेंट नहीं है, जैसा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: आतंकी निज्जर के लिए कनाडा की संसद में एक मिनट का मौन, अब भारत भी देगा माकूल जवाब, '1985 बमबारी' के मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
निज्जर की गोली मारकर की गई थी हत्या
पिछले साल 18 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसका नाम भारत सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 40 अन्य 'नामित आतंकवादियों' के साथ शामिल किया गया था. बीते वर्ष सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाए लगाया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद पैदा हो गया था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







