
कनाडा में हिंदू मंदिर पर अटैक, तोड़फोड़ के बाद हमलावरों ने की अभद्र पेंटिंग
AajTak
कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि स्वामिनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और दीवार पर अभद्र पेंटिंग कर दी. विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने इस घटना की निंदा की और सरकार से कड़ी कार्रवाई की अपील की.
कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. यहां ए़डमोंटन शहर में स्थित बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई और दीवार पर पेंट कर दिया गया. कनाडा में स्थित विश्व हिंदू परिषद ने इसकी आलोचना की और सरकार से देश में बढ़ रहे चरमपंथी विचारधारा के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की.
कनाडा स्थित वीएचपी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "विश्व हिंदू परिषद कनाडा के एडमोंटन में बीएपीएस मंदिर में हिंदू विरोधी पेंटिंग और तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता है." संगठन ने साथ ही कहा, "हम कनाडा में सरकार से अपील करते हैं कि वे देश में हमारे शांतिप्रिय हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली बढ़ती चरमपंथी विचारधारा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें."
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने की सरप्राइज विजिट, सिंगर बोले 'वो इतिहास बनते देखने आए हैं'
कनाडा में पहले भी हुए मंदिरों पर हमले
कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और अभद्र पेंटिंग की यह पहली घटना नहीं है. खालिस्तान समर्थक यहां अक्सर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाते हैं. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने के बाद से खालिस्तान समर्थक उग्र हैं और वे अक्सर भारत विरोधी गतिविधियों को कनाडा में अंजाम देते हैं. अगस्त 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था और खालिस्तानी जनमत संग्रह का पोस्टर लगा दिया गया था.
जून 2023 में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









