
कनाडा में अरेस्ट वॉरंट लेकर गए पुलिस ऑफिसर की हत्या, दो अधिकारी घायल
AajTak
कनाडा के वैंकूवर में एक पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या कर किए जाने की घटना सामने आई है. ब्रिटिश कोलंबिया के पुलिस प्रहरी स्वतंत्र जांच कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी तब हुई जब वैंकूवर से लगभग 30 किलोमीटर पूर्व में एक शहर कोक्विटलम में अधिकारियों का एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया.
कनाडा के वैंकूवर में एक पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऑफीसर अरेस्ट वॉरंट लेकर एक आरोपी के पास इसे तामील कराने के लिए गए थे. इस दौरान रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए. ब्रिटिश कोलंबिया के पुलिस प्रहरी स्वतंत्र जांच कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी तब हुई जब वैंकूवर से लगभग 30 किलोमीटर पूर्व में एक शहर कोक्विटलम में अधिकारियों का एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया.
ऑफिस की ओर से कहा गया कि लगभग 20 साल के संदिग्ध को भी गोली मार दी गई और वह अस्पताल में हैं, हालांकि युवक खतरे से बाहर है और उसे जानलेवा चोटें नहीं आई हैं. सरे आरसीएमपी के डिप्टी कमिश्नर ड्वेन मैकडोनाल्ड ने मृतक अधिकारी की पहचान 51 वर्षीय रिक ओ ब्रायन के रूप में की गई है. ब्रायन विवाहित थे. मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि एक घायल अधिकारी को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और दूसरा चोटिल अफसर अस्पताल में है.
कोक्विटलम के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी कार्ली होजेस ने अपने बयान में कहा कि, एक अधिकारी एंबुलेंस में सीपीआर दी जा रही थी और एक अन्य अधिकारी के पैर में घाव था और उसके ऊपर एक टूर्निकेट रखा हुआ था. इसके साथ ही हथकड़ी पहने एक आदमी को ले जाया जा रहा था. अफसर की मौत पर पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों के प्रति संवेदना भी जताई गई. वहीं, इंटीग्रेटेड होमीसाइड इन्वेस्टीगेशन टीम ने अधिकारी की मौत और उनके सहयोगियों के साथ हुई इस घटना की जांच अपने हाथ में ले ली. Independent Investigations Office ने कहा कि वह अधिकारियों के कार्यों की जांच करेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









