
कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दिया, ट्रूडो सरकार को लगाई लताड़
AajTak
कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह अब कनाडा के लिए सर्वोत्तम रास्ते को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ एकमत नहीं हैं.
कनाडा की डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह अब कनाडा के लिए सर्वोत्तम रास्ते को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ एकमत नहीं हैं.
फ्रीलैंड संसद में आर्थिक गिरावट के आंकड़े पेश करने वाली थीं. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया. इस दस्तावेज में व्यापक रूप से यह दिखाने की उम्मीद थी कि सरकार ने 2023-24 का बजट घाटा योजना से कहीं अधिक बड़ा कर लिया है.
फ्रीलैंड ने ट्रूडो को एक पत्र लिखा जिसे उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा, 'पिछले कई हफ्तों से, आप और मैं कनाडा को आगे बढ़ाने को लेकर असमंजस में हैं.' कैबिनेट में ट्रूडो के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक मानी जाने वाली फ्रीलैंड ने वित्त मंत्री के साथ-साथ उप प्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









