
कठपुतली शासन, जीरो डिग्निटी... ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने पर पाकिस्तान की चौतरफा आलोचना
AajTak
पाकिस्तान की शहबाज सरकार की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और यहां तक कि पूर्व राजनयिकों ने तीखा विरोध दर्ज कराया. सामाजिक कार्यकर्ता रिदा राशिद ने लिखा कि गाज़ा में नरसंहार ट्रंप की वजह से जारी है. एक और युद्ध उन्हीं की वजह से भड़क रहा है और पाकिस्तान का यह पपेट शासन उन्हें नोबेल के लिए नामांकित करता है. जीरो डिग्निटी.
पाकिस्तान की शहबाज सरकार की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का फैसला न सिर्फ कूटनीतिक विशेषज्ञों को चौंकाने वाला लगा, बल्कि खुद पाकिस्तान के नागरिकों और नेताओं के लिए भी यह एक अप्रत्याशित कदम रहा.
सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और यहां तक कि पूर्व राजनयिकों ने तीखा विरोध दर्ज कराया. आलोचकों ने ट्रंप को गाज़ा में नरसंहार का समर्थक और ईरान पर युद्ध की धमकी देने वाला बताते हुए पाकिस्तान के इस कदम को शर्मनाक और नीतिहीन कहा.
पाकिस्तानी पत्रकार और लेखक जाहिद हुसैन ने X पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप ने इजरायल के ईरान पर हमले को बेहतरीन बताया है और पाकिस्तान सरकार उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर रही है. यह बहुत ही हैरानी वाला कदम है.
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर लिखा कि पाकिस्तानी सरकार द्वारा ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करना दुर्भाग्यपूर्ण है. ये कदम पाकिस्तान की जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता. चापलूसी को नीति नहीं बनाया जा सकता.
कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए इसे 'पपेट शासन' की पहचान बताया. रिदा राशिद ने लिखा कि गाज़ा में नरसंहार ट्रंप की वजह से जारी है. एक और युद्ध उन्हीं की वजह से भड़क रहा है और पाकिस्तान का यह पपेट शासन उन्हें नोबेल के लिए नामांकित करता है. जीरो डिग्निटी. एक अन्य कार्यकर्ता नूर-ए-मरियम ने कहा कि पाकिस्तान ने फिर साबित कर दिया कि वह एक किराएदार राष्ट्र (rentier state) ही रहेगा.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








